Bhojpuri hot : भोजपुरी पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) काफी मशहूर है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। पवन सिंह (Pawan Singh) का सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति की आड़ में एक नया गाना भोले भंडारी रिलीज हुआ है। भक्ति की आड़ में इस गाने के बोल काफी अलग हैं। पवन सिंह के इस गाने को उनके चाहने वाले उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इस बात में कोई शक नहीं है कि पवन सिंह के इस गाने को ऑडियंस और भोजपुरी सिनेमा के दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं। इस गाने के रिलीज होते से ही इसे लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। इसके व्यूज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। गाने को महज कुछ ही घंटे में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अब तक इस 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
अभिनेता पवन सिंह के साथ इस गाने में अभिनेत्री चांदनी सिंह (Chandani Singh) ने भी काम किया है। चांदनी सिंह (Chandani Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी खूबसूरत अभिनेत्री है। गाने के अंदर लोगों को पवन सिंह और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री भी अच्छी लग रही है। इस गाने में पवन सिंह अभिनेत्री चांदनी सिंह के पास जाकर कहते हुए नजर आते हैं कि जब से देख गेल गद्दारी रे तब से दिल बस गइले भोला भंडारी रे।
यानी इसके अंदर पावर स्टार कहे जाने वाले भोजपुरी अभिनेता उनकी प्रेमिका से धोखा मिलने की बात कह रहे हैं। इसके बाद वह भोला भंडारी की शरण में आ जाते हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह का यह गाना उनकी फिल्म भोले भंडारी की शरण से लिया गया है।
आपको बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में गिने जाते हैं। वह न सिर्फ बेहतरीन एक्टर है बल्कि शानदार सिंगर भी है और इसीलिए उनके गानों का और फिल्मों का इंतजार लोगों को बड़ी बेसब्री और बड़े दिनों से रहता है। जैसा कि आपको बताया गया है गाना यह एक भक्ति गीत है लेकिन इसके लिरिक्स इसे थोड़ा अलग अंदाज देते हैं। इस गाने के अंदर प्रेमी और प्रेमिका की नोकझोक साफ नजर आती है।