Bhojpuri hot songs : खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं। जिन्होंने काफी कम समय में आसमान की बुलंदियों को छू लिया है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी सिनेमा का हल्क कहा जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में वहां एक ऐसे अकेले अभिनेता है जिनके सिक्स पैक एप्स है। इसी वजह से खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री चांदनी सिंह (Chandani Singh ) भी नजर आ रही है। दोनों के बीच तगड़े तरीके से रोमांस होता है जो दर्शकों को हिला रहा है। दर्शकों के दिल में सिहरन पैदा कर रहा है। हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है हार गया मेहरारू से। यह गाना भोजपुरी म्यूजिक चैनल एसआरके म्यूजिक पर अपलोड किया गया है।
इस गाने को अब तक 40 लाख लोगों ने देख लिया है और 350 लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है जिसके लिए म्यूजिक श्याम आजाद ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स श्याम देहाती और आजाद सिंह ने मिलकर लिखे हैं। यह गाना आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं।
अभिनेता खेसारी लाल यादव के बारे में बात करें तो उनके पास फिल्मों की एक लंबी पाइपलाइन है। हाल फिलहाल तो वाह संघर्ष टू में नजर आने वाले हैं। इस गाने में भी खेसारी लाल अपनी बॉडी का जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
वह अभिनेत्री चांदनी सिंह को इंप्रेस करते हैं। उसके बाद दोनों के बीच ऐसा रोमांस होता है कि देखने वाले सिर्फ देखते ही रह जाते हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव शेरवानी में नजर आ रहे हैं और चांदनी सिंह ने लाल कलर का लहंगा पहना हुआ है।