नई दिल्ली : बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री न सिर्फ फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं बल्कि बड़े-बड़े स्टार्स को भारी-भरकम फीस देने के लिए भी जानी जाती हैं। आपने अक्षय कुमार (Akshay kumar), सलमान खान (Salman khan), शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार की फीस के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री कौन है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2023 में अब तक हाईएस्ट फीस लेने वाली अभिनेत्री कौन है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
साउथ अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु (Samantha) का नाम इस लिस्ट में सबसे नीचे है। सूत्रों के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 3 करोड़ से 8 करोड रुपए लेती हैं। वही साउथ इंडस्ट्री की सीनियर और खूबसूरत अदाकारा नयनतारा हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए भारी-भरकम फीस लेती हैं। वह एक फिल्म करने के लिए दो करोड़ से ₹10 करोड़ लेती हैं। वह जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी नजर आने वाली है।
अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एक फिल्म के लिए 10 करोड़ों रुपए वसूलती हैं। ऐश्वर्या राय अपने दमदार अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। वही बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बारे में बात करें तो वह भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल होती हैं। अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए 8 से 12 करोड़ रुपए चार्ज लेती है। अनुष्का ने रब ने बना दी जोड़ी से अपने करियर का आगाज किया था। वह हाल ही में झूलन गोस्वामी की बायोग्राफी चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली है।
वही युवाओं की सबसे फेवरेट बनी हुई अभिनेत्री आलिया भट्ट इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। आलिया भी सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। आलिया भट्ट एक फिल्म के लिए 10 से 20 करोड़ रुपए लेती हैं। अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस लिस्ट में काफी ऊपर है वह आज भी काफी मशहूर है। यही वजह है कि वह एक फिल्म के लिए 15 से 21 करोड़ रुपए लेती हैं।
इस लिस्ट में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत तीसरे नंबर पर हैं। कंगना रनौत (Kangana) एक फिल्म के लिए 15 से 27 करोड़ चार्ज करती हैं। सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण ( Deepika) का नाम है। दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए 15 से 30 करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं।
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड की देसी गर्ल जो अब ग्लोबल स्टार बन चुकी है। हम बात कर रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में। प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। उन्हें एक फिल्म के लिए 15 से 40 करोड रुपए मिलते हैं।