नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले की वोटिंग जारी है और दर्शक यह जानने के लिए अपना उत्साह नहीं रोक पा रहे हैं कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विजेता कौन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर्स एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान में से कोई एक बिग बॉस ओटीटी 2 का विजेता हो सकता है। शो के फिनाले में रैपर बादशाह ने एंट्री ले ली है। बादशाह ने सभी के साथ बातचीत भी की और साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स की खूब जमकर तारीफ भी की है। खासकर बिहार की बेटी मनीषा रानी को बिग बॉस के घर में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मनीषा ने अपने चाहने वालों का खूब मनोरंजन किया है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में पांच प्रतियोगी एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी मौजूद हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले शुरू हो गया है। फिनाले की शुरुआत में सभी कंटेस्टेंट डांस करते हुए नजर आये। बिग बॉस के घर में सलमान खान सबकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान मनीषा रानी की खूब तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं। फिनाले की शुरुआत में सभी प्रतियोगी डांस करते नजर आते हैं।
पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट ने डांस करते हुए नजर आये। महेश भट्ट ने सलमान खान को गले भी लगाया। बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में महेश भट्ट काफी इमोशनल होते हुए नजर दिखें। ये पूजा और महेश दोनों के लिए बेहद स्पेशल मोमेंट है। रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान में से कोई एक विजेता हो सकता है। हालांकि, पूजा भट्ट भी टॉप 3 में हो सकती हैं। अभिषेक नजर नहीं आए, क्योंकि वो बीमार हो गए हैं। सलमान खान ने बताया कि फिनाले के समय अभिषेक मल्हान घर में नहीं हैं, उनकी तबीयत बिगड़ गई है। सलमान खान ने बताया गया कि फिलहाल अभिषेक की तबियत पहले से काफी बेहतर बताया जा रहा है।
विनर बनने की रेस में कौन आगे?
शो में सभी कंटेस्टेंट को खूब प्यार मिल रहा है। मनीषा रानी को तो एंटरटेनमेंट क्वीन का टैग भी मिला। वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बनने की रेस में सबसे पहले नंबर पर एल्विश यादव और उसके बाद अभिषेक मल्हान हैं। दोनों ही कंटेस्टेंट की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों का गेम घर के अंदर काफी मजेदार रहा है। एल्विश ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, लेकिन उनके घर में आने से पूरा माहौल बदल गया था। अगर एल्विश विनर बनते हैं, तो बिग बॉस की हिस्ट्री में पहली बार होगा कि कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विनर होगा।
बिग बॉस के घर से पूजा भट्ट बाहर हो गई है। उनका बिग बॉस का सफर खत्म हो गया है। अब घर के अंदर केवल चार कंटेन्टेस्ट एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी मौजूद हैं। अभिषेक भी हॉस्पिटल से बिग बॉस फिनाले में पहुंच गए हैं।