नई दिल्ली। सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) हमेशा की तरह धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है। बिग बॉस सीजन 17 अब धीरे – धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहे है। बिग बॉस सीजन 17 का क्रेज हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है।
बिग बॉस 17 में रोजाना ही नया – नया ट्विस्ट भी देखने को मिल रहा है। कलर्स के इस विवादित शो के फिनाले में अभी ही काफी समय बचा हुआ है। ऐसे में शो के मौजूदा कंटेस्टेंट अपनी गेम को स्ट्रांग बनाने में लगे हुए हैं।
मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को ‘बिग बॉस 17’ के घर में काफी पसंद किया जा रहा है। मगर, जब से घर में आयशा खान ने शो में एंट्री की, तब से मुनव्वर का अलग ही चेहरा सभी घर वालों के साथ ही फैंस को देखने को मिल रहा है।
आयशा ने लगाया मुनव्वर पर गंभीर आरोप
मुनव्वर फारुकी, ‘बिग बॉस 17’ के शुरुआती दिनों में गेम में काफी ही बढ़िया प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन आयशा खान की एंट्री के बाद से ही उनका चेहरा बदल गया है। आयशा खान का कहना है कि वह एक साथ कई लड़कियों को डेट करते थे। ऑडियंस ने उन्हें ‘वुमेनाइजर’ कहना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर लगातार मुनव्वर फारुकी को ट्रोल भी किया जा रहा है।
शादी टूटने की कहानी
मुनव्वर ने बिग बॉस के एक एपिसोड में अपनी शादी टूटने का कारण बताया था। उन्होंने बताया था कि उनकी शादी बचपन में हो गई थी, लेकिन आयशा ने एक अलग कहानी साझा की है। आयशा के अनुसार, मुनव्वर ने शादी के बाद किसी और लड़की को डेट कर रहे थे, जिसकी वजह से उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई।
आयशा ने हटाया झूठ से पर्दा
आयशा ने बताया कि मुनव्वर एक समय में कई लड़कियों के साथ रिश्ते में थे और वह नाजिला के साथ भी रिलेशनशिप में रहते हुए कई लड़कियों से बातचीत कर रहे थे। उनकी शादी के बाद भी उनकी विवादित हरकतों का नाजिला के पास स्क्रीनशॉट और रिकॉर्ड है। आयशा ने यह भी बताया कि मुनव्वर और नाजिला का 7-8 बार ब्रेकअप और पैचअप हुआ है।
आयशा खान ने कहा कि मेरे पास मुनव्वर की हरकतों के सभी काले -चिट्ठों का स्क्रीनशॉट है। आयशा के मुताबिक, अंजलि अरोड़ा के साथ भी इनके कुछ रिश्ते रहे हैं।आयशा खान ने एक गंभीर आरोप लगाया कि मुनव्वर और उनकी टीम लड़कियों को म्यूजिक वीडियो में काम करने के लिए कॉल करते थे।
अगर लड़की ज्यादा पैसे की डिमांड करती थी तो मुनव्वर उनसे रिलेशनशिप बनाने की कोशिश करते थे, ताकि पैसे कम हो जाये या फिर अगले प्रोजेक्ट में वो फ्री में ही काम कर लें।
पोल खुलने के बाद मुनव्वर फारुकी काफी ही ज्यादा परेशान नजर आये। इतना ही नहीं वो नेशनल टीवी पर रोते हुए भी दिखें। उन्होंने घरवालों को सफाई देने की भी कोशिश की, लेकिन घरवालों ने उनपर विश्वास नहीं किया।