Bhojpuri hot : भोजपुरी सिनेमा में काफी शानदार कलाकारों की एंट्री हो रही है। इन्हीं नाम में से एक है अरविंद अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu) का नाम। अब अरविंद अकेला ( Arvind Akela Kallu) और खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा गांगुली (Puja Ganguly) का एक गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपनी धाक जमा रहा है। यह गाना एक रोमांटिक गाना है। गाने के अंदर दोनों बेहद ही रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के रोमांस ने लोगों की नींद उड़ा रखी है।
गाने में देखा जा सकता है अरविंद अकेला कल्लू धीरे से पूजा गांगुली के बेड में घुसते हैं और उनके कमरे को फूलों से सजा देते हैं। ताकि अभिनेत्री का मन खुश हो जाए। जैसे ही अभिनेत्री अपने बेडरूम में घुसती है अपने कमरे को और अरविंद अकेला कल्लू के रोमांटिक अंदाज को देखकर उनकी बाहों में चली जाती है।
इसके बाद दोनों के बीच बेहतरीन प्यार दिखाई देता है। हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं। उस गाने का नाम दुनो ओरिया के मजा है। यह गाना अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। वायरल होने वाला यह गाना फिल्म राज से लिया गया है। इस गाने को रोशन सिंह ने प्रोड्यूस किया है।
वहीं इसके लेखक अरविंद तिवारी है। गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। लिरिक्स उमा लाल यादव ने लिखे हैं। इसकी स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ Puja Ganguly, Mahi Srivastava, Anup Arora, Vidya Singh, Bina Pandey, Rinku Bharti, Sonu Pandey, Sanjay Verma, Komal Jha जैसे कलाकार मौजूद है।
इस गाने को एसआरके म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है और इसे अब तक 11 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने लाइक किया है। यह गाना 14 सितंबर 2023 को पोस्ट किया गया था।