गोविंदा की भांजी Arti Singh दुल्हन बनने को हैं तैयार, 20 दिन बाद घर में बजेगी शहनाई, हनीमून का भी बताया प्लान

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। आज यानी (5 अप्रैल) को अपने जन्मदिन के मौके पर टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ एक फोटो शेयर कर शादी की डेट का भी ऐलान कर दिया है।

आरती सिंह को बिग बॉस 13 के घर में देखा गया था। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोविंदा की भांजी अरती सिंह ने अपने होने वाले पति दीपक चौहान के साथ एक बेहद ही रोमांटिक फोटो शेयर कर फैंस के साथ ये बड़ी खुशखबरी शेयर की है।

पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ फेम आरती सिंह इस समय अपनी शादी को लेकर लगातार ही खबरों में बनी हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंह ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात की है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे वह अपने होने वाले पति से मिलीं और इस बारे में बात की कि वह कब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

आरती सिंह ने फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “दीपक की आरती. 20 दिन बाद हम हमेशा के लिए एक हो जाएंगे।” इसका मतलब है कि अरती 25 अप्रैल को अपने बॉयफ्रेंड दीपक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

 

एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि चौहान ने 1 जनवरी को दिल्ली के एक मंदिर में उन्हें प्रपोज किया था। उन्होंने आगे कहा, “1 जनवरी को, दीपक ने दिल्ली में मेरे गुरुजी के मंदिर में अंगूठी के साथ मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा और मैंने उन्हें हां कह दिया। मैं उस पल को अपनी सगाई मानता हूं।” टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने पुष्टि की है कि वह 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक हनीमून के बारे में नहीं सोचा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

 

फैंस दे रहे हैं ढेर सारी शुभकामनाएं

आरती सिंह की इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया है। फैंस लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, ‘वाह! क्या नाम जोड़ी है… आरती तो हमेशा दीपक में ही होती है। ये दोनों हमेशा साथ रहें एक दूजे के बिना अधूरे…’ वायरल हो रही इस फोटो में दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि अरती सिंह की सगाई हो चुकी है। एक्ट्रेस ने इसकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में सगाई की अंगूठी भी देखी जा सकती थी। अरती सिंह के वर्कफ्रंट की तो उन्हें ‘उड़ान’, ‘मायका’, ‘वारिस’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘उत्तरण’ और ‘परिचय’ जैसे सीरियल्स देखा गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App