Arjun Kapoor – Kareena Kapoor Khan Song: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लीडिंग स्टार हैं। एक्ट्रेस करीना जब भी मीडिया के सामने आती हैं, तो उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल जाती हैं। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। करीना कपूर ने बॉलीवुड इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। करीना कपूर खान अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर काफी अलर्ट रहती हैं।
अक्सर करीना कपूर और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को एयरपोर्ट या फिर किसी इवेंट में स्पॉट किया जाता है। इसी बीच करीना कपूर का एक पुराना गाना ”जी हुजूरी’ (JI HUZOORI) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। करीना का ये बहुत ही इमोशनल सॉन्ग हैं।
इस गाने में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और करीना कपूर में नजर आई है। ये सॉन्ग फिल्म ‘की एंड का’ (KI & KA) का है। फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर ने पति – पत्नी की भूमिका निभाई है। गाने के वीडियो में करीना कपूर और अर्जुन एक दूसरे से जुदा होते ही दिख रहे हैं।
‘जी हुजूरी’ को मिथुन ने गाया हैं। इस गाने के लिरिक्स साइद केदरी ने लिखे हैं। फिल्म के ‘हाई हील्स’ सॉन्ग को भी खूब पसंद किया गया था। गाने में अर्जुन ने हाई हील्स पहनी है। इस फिल्म में एक अलग ही ट्रेंड को दिखाया गया है, ‘लड़का कमाएगा और लड़की घर चलाएगी’… अभी भी समाज में ऐसे कुछ लोग मौजूद हैं, जिन्हें लगता है कि लड़के जा जन्म जॉब और बिजनेस करने के लिए होता है और लड़कियां का काम होता है केवल घर को संभालना।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन अतिथि भूमिका में नजर आये हैं। करीना फिल्म में कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम कर रही होती हैं, जो कुछ समय बाद पति के सक्सेस से जलने लगती हैं।