नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुईं हैं। अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आये दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि 5 साल पहले 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने इटली में शादी की थी। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले साल 11 जनवरी 2021 को माता – पिता बने थे।
इस कपल ने बहुत ही एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। इसी बीच हाल ही में दोनों की एक तस्वीर ने फैंस को चौंका दिया है। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बड़ी अभिनेत्री में से एक हैं। उन्होंने कई सारी बड़ी फिल्में की है। इनका बेफिक्र अंदाज और इनकी खूबसूरत अदाएं लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनका यही अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है।
वहीं, विराट और अनुष्का की शादी के बाद उन्हें बेस्ट कपल के नाम से भी जाना जाता है। इनकी जोड़ी बॉलीवुड और इंडिया क्रिकेट में ही नहीं बल्कि भारत के अलावा भी दूसरे देशों में तबाही मचाती हुई नजर आती है। हर जगह केवल इनके की चर्चे होते रहते हैं। अनुष्का और विराट हमेशा ही सोशल मीडिया के सबसे ज्यादा चर्चित और लोकप्रिय स्टार रहे हैं, जिनकी दीवाना हर कोई है ।
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दोनों की एक तस्वीर ने तबाही मचाया हुआ है। वायरल हो रही फोटो में अनुष्का का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। पिछले दिनों खबरें सामने आई थी कि अनुष्का रुटीन चेकअप के लिए मुंबई के एक अस्पताल गई थी। इसी दौरान दोनों की तस्वीर ली गई है।
फोटो में अनुष्का शर्मा रेड कलर के सूट में नजर आ रही हैं। जबकि विराट ने ब्लैक रंग का कुर्ता पहना हुआ है। वही उस तस्वीर में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है ,जिसकी वजह से यह अंदाजा लगाया गया कि वह फिर से मां बनने वाली हैं।
यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस खबर के सामने आते ही अनुष्का के फैंस ने सोशल मीडिया के जरिये बधाईयां देनी शुरू कर दी है। विराट और अनुष्का की ये फोटो चर्चा में है। एक रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के एक अस्पताल में गई थी जहां पर उनकी या तस्वीर को लिया गया। हालांकि, अनुष्का शर्मा कोई मां नहीं बनने वाली हैं ये सिर्फ महज एक अफवा फैलाई जा रही है।