नई दिल्ली : नई दिल्ली : अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) एक बार फिर साथ में छुट्टियां मनाने गए हैं। रविवार को ड्रीम गर्ल 2 स्टार और आशिकी 2 एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों की ही डेटिंग की खबरें कई दिनों से चल रही है। अब दोनों की एयरपोर्ट की तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है। दोनों ने ही एयरपोर्ट पर अलग अलग रास्ता चुना।
इस दौरान आदित्य (Aditya Roy Kapoor) को गहरे नीले रंग की चेक शर्ट के साथ ग्रे रंग की पैंट पहने देखा गया। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस और बैकपैक के साथ पूरा किया। वहीं, अनन्या बैगी पैंट के साथ सफेद टैंक टॉप पहने नजर आईं। उन्होंने एक हैंडबैग कैरी किया था और आकर्षक सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। दोनों का वेकेशन के लिए निकलते हुए का वीडियो अब वायरल हो गया है।
#DreamGirl2 SHINES on Day 2… Gathers speed at metros, witnesses growth at Tier-2 centres… Eyes ₹ 41 cr [+/-] weekend, which is an EXCELLENT TOTAL, more so since #DG2 faces the fury of #Gadar2 at mass sectors… Fri 10.69 cr, Sat 14.02 cr. Total: ₹ 24.71 cr. #India biz.
The… pic.twitter.com/Zkh7OCX6Am
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 27, 2023
सिनेमाघरों में अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज होने के कुछ समय बाद ही अनन्या (Ananya Panday) आदित्य के साथ छुट्टियां मनाने चली गई हैं। आयुष्मान खुराना द्वारा अभिनात इस फिल्म में अनन्या उनकी प्रेमिका की भूमिका में मौजूद हैं। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ड्रीम गर्ल 2 ने दूसरे दिन 14.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 10.69 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 24.71 करोड़ रुपए हो गया है। मेट्रो टायर 2 सेंटर में फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले वीकेंड तक फिल्म 41 करोड़ रुपए से अधिक कलेक्शन की तरफ बढ़ चुकी है। ड्रीम गर्ल 2 को गदर 2 से टक्कर मिल रही है।
वही ड्रीम गर्ल 2 की एक्ट्रेस अनन्या के बारे में बात करे तो यह दूसरी बार है जब अनन्या और आदित्य छुट्टियों पर जाते नजर आ रहे हैं। इन दोनों को इस साल की शुरुआत में यूरोप में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। उस समय भी दोनों की कई तस्वीरें मीडिया में सामने आई थी। हालांकि, दोनों सितारे अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।