Amrapali – Nirahua Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और भोजपुरी इंडस्ट्री की ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी ने सिनेमा के पर्दे पर झंडे गाड़े हुए है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और इन फिल्मों के गाने आज भी तहलका मचा रहा है। इनका एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। जिसे देख आपको भी अपने प्यार की याद आने लगेगी।
दरअसल, इस जोड़ी का एक भोजपुरी गाना ‘नैना करत निहोरा’ (Naina karta Nihora) बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। इस गाने को सिंगर कल्पना ने अपनी आवाज में गाया है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे इस इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन जोड़ी मानी जाती है। इस सॉन्ग वीडियो को खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। वहीं आम्रपाली पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। वही निरहुआ भी काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी नजर आ रहे हैं। इन दोनों का रोमांटिक नजारा देख इनके फैंस इस गाने को बेहद ही पसंद कर रहे हैं।
आप इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, जहां इसे अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को खूब लाइक, कमेंट और शेयर भी किया जा रहा है। अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि जब भी इनका गाना यूट्यूब पर आता है उसे कितना पसंद किया जाता है।
वहीं इनके फैंस और फॉलोअर्स इनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। यहीं वजह है की ये खूबसूरत जोड़ी आए दिन इंटरनेट पर बवाल मचाते रहते है। और भोजपुरी फिल्मी दुनिया का नाम रोशन कर रहे है।