Amrapali – Nirahua Hot Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा के सक्सेसफुल एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Nirahua) आये दिन कभी अपनी फिल्मों तो कभी गाने के जरिये भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोंरजन करते हैं। निरहुआ की ज्यादातर फिल्मों में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) नजर आती हैं। इनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी अधिक पसंद किया जाता है। इनके चाहने वाले इन्हें एक साथ देखने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं।
आम्रपाली दुबे और बीजेपी सांसद और अभिनेता निरहुआ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दोनों ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सक्लेजफुल स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी हमेशा खबरों में छाए रहते हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं।
आम्रपाली के फैंस के मन में हमेशा यह सवाल उठता रहता है कि आखिर उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूट्यूब क्वीन आम्रपाली एक्टर निरहुआ को मन ही मन पसंद करती हैं और उनका दिनेश लाल यादव संग अफेयर चल रहा है लेकिन वे डिस्क्लोज नहीं करना चाहतीं।
ऐसा कयास इसलिए लगाया जाता है क्योंकि, दोनों को फिल्मों के अलावा भी असल जिंदगी में भी एक दूसरे के साथ अच्छा बांड शेयर करते हुए देखा जाता है। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में अलग -अलग फिल्मों के सुपरहिट गाने है।
वीडियो में दोनों स्टार्स अलग – अलग सॉन्ग पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माए गए इस वीडियो को Wave Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के ज्यादातर सॉन्ग में आम्रपाली के साथ निरहुआ दिखाई दें रहे हैं।