Amrapali-Nirahua Romantic Bhojpuri Song Video: भोजपुरी सिनेमा की हिट और हॉट जोड़ियों में से एक आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। इस जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री का खूब मनोरंजन किया है। जब भी ये जोड़ी एक साथ नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। अब इसी बीच आम्रपाली और दिनेश लाल यादव का एक गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह गाना ‘बेटउआ तोहर गोर होई हो’ (Betauwa Tohar Gor Hoyi Ho) है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह सॉन्ग फिल्म बॉर्डर (Border) का है, जिसे निरहुआ और कल्पना ने मिलकर अपनी आवाज में गाया है। इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। वहीं इस म्यूजिक वीडियो में दोनों ही स्टार्स के फैंस इस गाने को बार बार देख रहे हैं और इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आप भी अगर इस गाने का वीडियो देखना चाहते है तो आप Nirahua Music World नाम के यूट्यूब चैनल पर सर्च कर देख सकते है। जहां इस वीडियो पर 22 मिलियन व्यूज मिले हुए है।
इसके व्यूज से अंदाजा लगाया जा सकता है इस सॉन्ग को सोशल मीडिया पर जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। इनकी जोड़ी की केमिस्ट्री देख इनके फैंस भी खूब कॉमेंट कर रहे है। इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा रहे है।
इस वीडियो में आप साफ देख सकते है कैसे आम्रपाली अंगड़ाई लेती हुई जागती है और निरहुआ का रोमांटिक मूड बनाते हुई नजर आ रही हैं। आम्रपाली की इच्छा होती है एक बेटे को जन्म देने की तब वो यह गाना गाते हुए निरहुआ के साथ बेडरूम में रोमांस करती हुई दिखाई दे रही जिसे देख दर्शक भी खूब आहे भर रहे है।