Amrapali Dubey – Pawan Singh Hot Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के दबंग कलाकार कहलाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। पवन सिंह को भोजपुरी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। पवन सिंह के गाने को भी खूब पसंद किया जाता है। पवन सिंह की जोड़ी को अक्षरा सिंह, काजल राघवानी और मोनालिसा के साथ खूब पसंद की जाती है।
इसी बीच पवन सिंह का एक आइटम सॉन्ग ‘दुबर पातर पिया में विटामिन की कमी है’ (Piya Mein Vitamin Ki Kami Hai) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
इस आइटम सॉन्ग में पवन सिंह के साथ भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) नजर आ रही हैं। पवन सिंह और आम्रपाली दुबे ने अपनी केमिस्ट्री से इंटरनेट पर आग लगा ली है। पवन सिंह का ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘मैंने उनको साजन चुन लिया’ (Maine unko Sajan Chun Liya) का है। इस गाने को फिल्माया गया है पवन सिंह (Pawan Singh Song ) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Hot Video)पर।
आपको बता दें कि इस गाने को खुद पवन सिंह ने सुरों से सजाया है, जबकि उनका साथ दिया है प्रियंका सिह ने। गाने के लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं और गाने को म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।
पवन सिंह के इस गाने को DRJ Records Regional नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 17,688 से अधिक बार देखा जा चुका है। पवन सिंह के इस गाने को 29 अप्रैल साल 2022 को रिलीज किया गया था। गाने के वीडियो में रेड कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं। गाने में दोनों स्टार्स खूब ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। पवन सिंह और आम्रपाली का ये गाना कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स के जरिये जरूर बताये।