Amrapali Dubey, Nirahua – Sanchita Banerjee Bhojpuri Song: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ 2 (Nirahua Hindustani – 2) से ही इंडस्टी में कदम रखा था। एक्ट्रेस की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को लोग आज भी देखना खूब पसंद करते हैं। इस फिल्म में निरहुआ और संचिता के अलावा आम्रपाली दुबे भी अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आ रही हैं।
आम्रपाली दुबे ने फिल्म में निरहुआ की पत्नी का किरदार निभाया है। आम्रपाली निरहुआ हिन्दुस्तानी (Nirahua Hindustani) सीरीज की तीनों फिल्मों में काम कर चुकी हैं।अब इसी बीच फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ का एक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने की शुरआत में निरहुआ अपनी दूसरी पत्नी आम्रपाली को अपने रूम से बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं।
इसके बाद आम्रपाली कहती हैं लागता गोद नाही भरी अम्मा, बेटा राउर बाड़े बड़का निकम्मा बा। (Beta Raur Bade Badka Nikkama) अब आप सोच रहे होंगे कि निरहुआ ने आखिर ऐसा क्यों किया होगा, तो आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव अपनी पहली पत्नी संचिता बनर्जी से बहुत ही ज्यादा प्यार करते हैं। फिल्म में जैसा की दर्शया गया है निरहुआ की मां उनकी मर्जी के बिना आम्रपाली दुबे से शादी करा देती हैं।
लेकिन, शुरुआत में निरहुआ को उनको अपनी बीवी का दर्जा नहीं देते हैं, लेकिन बाद में निरहुआ को धीरे – धीरे प्यार हो ही जाता है। यह फिल्म 2017 में आई थी।गाने को Kalpana सिंह ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और म्यूजिक Chhote Baba ने दिया है।
निरहुआ के इस गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इसे अभी तक 128,417,637 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है।