Amrapali Dubey – Nirahua Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी को भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी सुपरहिट है। यही वजह है कि दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आम्रपाली और निरहुआ दोनों एक्टिंग के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। इनके हॉट डांस मूव्स को लोग खूब देखना पसंद करते हैं। इसी बीच यूट्यूब पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘मुंह पे अटक जाता’ (Muhe Pe Atak Jata) एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है। गाने में निरहुआ अपनी एक्ट्रेस आम्रपाली संग पलंगतोड़ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.
आम्रपाली ने अपनी हॉट अदाओं से निरहुआ का दिल जीत लिया है। इस सुपरहिट सॉन्ग को यूट्यूब पर 31,251,861 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को
निरहुआ एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को कल्पना और रजनीश मिश्रा ने गाया है, जबकि इसके बोल प्यारेलाल यादव ने लिखें हैं। संगीत राजेश- रजनीश ने दिया है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ का है। इस फिल्म को प्रवेश लाल यादव और राहुल खान ने प्रोड्यूस किया है।
इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सत्य प्रकाश, अक्षरा सिंह, सुशील सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। गाने की शुरुआत में निरहुआ एक्ट्रेस को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके थोड़ी देर के बाद दोनों डांस करने लग जाते हैं। फिर निरहुआ और आम्रपाली बेड पर लेटकर रोमांस करना शुरू कर देते हैं।गाने में सभी लोग इधर से उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में एक्ट्रेस निरहुआ को सबसे बचाती हुईं नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़े – अरे गजब! अब पेट्रोल से नहीं इस सस्ते तेल चलेंगी Yamaha की ये बाइक, जानिए इसके बारे में
ये भी पढ़े – Sukanya Samriddhi Yojna: सरकार की शानदार योजना का बिटिया को मिलेगा फायदा, इतने ब्याज से जीवन होगा खुशहाल