Amrapali Dubey – Dinesh Lal Yadav Nirahua Song Bhitar Ke Titar: भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आम्रपाली दुबे (Aamrpali Dubey Song) ने निरहुआ के साथ लगभग 30 फिल्मों से ज्यादा में काम किया है। इनके गाने आये दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे का कोई ना कोई इंटरनेट के गलियारों में वायरल होता हुआ नजर आ ही जाता है।
ऐसे में आज हम आपके लिए निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक बेहद ही रोमांटिक सॉन्ग लेकर आये हैं, जिसका नाम ‘भीतर के तीतर’ (Bhitar Ke Titar) रखा गया है। इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की दमदार केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है। इस गाने में आम्रपाली हरी साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
निरहुआ और आम्रपाली का घर भी काफी ज्यादा आलीशान नजर आ रहा है। इस गाने को देखने के बाद उनके फैंस भी मदमस्त हो गए हैं। यूं तो आपने निरहुआ और आम्रपाली दुबे को कई बार पर्दे पर जमकर सुहागरात मनाते और रोमांस करते हुए देखा होगा। लेकिन, इस वीडियो की बात ही अलग है। एक्ट्रेस गाने में खूबसूरती की सारी सीमाएं तोड़ती नजर आ रही हैं।
सादगी भरे अंदाज में भी हॉटनेस का कैसे तड़का लगाना है यह बात आम्रपाली दुबे अच्छे से जानती हैं। बता दें इस गाने को निरहुआ, अंतरा सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी प्यारी आवाज दी है। जबकि गाने के बोल Sonu Sudhakar ने दिया है और म्यूजिक से सजाया है Shankar Singh ने। गाने में निरहुआ और आम्रपाली जमकर ठुमके और रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस गाने को SPEED RECORDS BHOJPURI नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक खबर लिखें जाने तक 44,41,068 से अधिक बार लिखा जा चुका है। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को देखने के बाद निरहुआ के चाहने वाले तारीफों के पूल भी बांधते हुए नजर आ रहे हैं।