नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार व सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ की आगामी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी है’ (Mere Husband Ki Shadi Hai) छठ पूजा के मौके पर सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है।
फिल्म में निरहुआ के अलावा आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey) और काजल राघवानी (Kajal raghwani) लीड रोल में नजर आने वाली है। भोजपुरी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी है’ की कहानी बेहद ही ज्यादा दिलचस्प है, जैसा की ट्रेलर में दिखाया गया है।
फिल्म में निरहुआ दो बीबी आम्रपाली दूबे और काजल राघवानी के बीच फंसे हुए नजर आने वाले हैं। अब जरा सोचिये कि फिल्म का ट्रेलर इतना मजेदार है, तो फिर कहानी में कितना दम होगा। निरहुआ की फिल्म सुपरहिट साबित होने वाली है।
इस फिल्म का दर्शकों को बेसर्ब्री से इंतजार है। निरहुआ, आम्रपाली और काजल राघवानी की तिकड़ी एक बार फिर से देखने को मिलेगी। फिल्म में आम्रपाली बेहद ही सिंपल किरदार में नजर आ आने वाली है।
इसी बीच फिल्म के एक नए सॉन्ग ‘दिल के घाट पर’ (Dil Ke Ghaat Par) को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है।
गाने में दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया जा रहा है। गाने को आज यानी धनतेरस के दिन DRJ Records Bhojpuri नाम के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलोड किया गया है, गाने को खबर लिखें जाने तक 9509 से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाने को Priyanka Singh ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और म्यूजिक से सजाया है Om Jha ने। ये गाना फिल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी’ (Mere Husband Ki Shadi) का है।
फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी अहम भूमिका में नजर आने वाली है। गाने की शरूआत में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को दुल्हन बना अपने घर ला रहे होते हैं।
निरहुआ के परिवार वाले बड़े ही आदर के साथ नई नेवली दुल्हन का स्वागत करते हैं। गाने में देखा जा सकता है कि निरहुआ अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ रोमांस भी करते हुए नजर आते हैं।
इतना ही नहीं आम्रपाली भी अपने ऑनस्क्रीन पति निरहुआ के साथ खाना लेकर जाती हैं और उन्हें अपने प्यारे हाथों से खिलाती भी हैं। गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।