नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। निरहुआ के चाहने वाले आपको दुनिया के हर कोने में मिल जायेंगे।
निरहुआ की एक्टिंग, कॉमेडी और रोमांस को उनके चाहने वालों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। खासकर भोजपुरी जगत में निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली जब भी एक दूसरे के साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने इंडस्टी में तहलका मचाया हुआ है। इस जोड़ी ने अभी तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।
इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक बेहद ही रोमांटिक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को पिंक कलर की साड़ी में देख बावले हो जाते हैं।
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना ‘बतावा गोरी कबले रजाई में से ताकी’ (Batawa Gori Kabale Rajai Se Taki) यूट्यूब पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों स्टार्स बंद कमरे में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
निरहुआ और आम्रपाली कभी अंदर तो कभी बाहर एक दूजे के साथ पलंगतोड़ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में कपकपाती ठंढ़ में निरहुआ परेशान हो रहे है, वहीं आम्रपाली दुबे घर में कामों में कुछ ज्यादा ही बिजी नजर आ रही हैं।
आम्रपाली निरहुआ से कहती है मुझे घर का बहुत सारा काम करना है। लेकिन निरहुआ कुछ भी सुनना नहीं चाहते हैं वो रोमांस के लिए इतने ज्यादा उतावले होते हैं कि ऑनस्क्रीन पत्नी आम्रपाली के साथ कंबल के अंदर रोमांस करना स्टार्ट कर देते हैं।
गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी गाना ‘बतावा गोरी कबले रजाई में से ताकी’ फिल्म ‘राजा बाबू’ का है। आपको बता दें कि इस गाने को कल्पना और निरहुआ ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। वहीं गाने को म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।