नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ती हुई ही चली जा रही है। यूट्यूब क्वीन आम्रपाली को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। आम्रपाली के चाहने वाले केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी मौजूद हैं।
फैन्स उनके गानों और लटकों-झटकों को देखकर अपनी नजरे नहीं हटा पाते हैं। आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव की फिल्म से भोजपुरी इंडस्टी में कदम रखा था, जब से ही एक्ट्रेस ने भोजपुरी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ है।
आम्रपाली दुबे ने मचाया धमाल
आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था। आम्रपाली ने टीवी जगत से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने निरहुआ के साथ फिल्म ‘निरुहुआ हिंदुस्तानी (2014) से डेब्यू किया था।
वैसे तो एक्ट्रेस की जोड़ी को निरहुआ के साथ सबसे अधिक पसंद किया जाता है। लेकिन, इस समय आम्रपाली का एक पुराना गाना वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस भोजपुरी के क्यूट स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) संग रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
गाना ‘ टूटे देह रात भर’ हुआ वायरल
एक्ट्रेस अपनी हॉट अदाओं से अरविंद कल्लू को रिझाती हुईं नजर आ रही हैं। आम्रपाली और अरविंद कल्लू पर फिल्माया गया गाना ‘ टूटे देह रात भर’ (Tute Deh Raat Bhar Bhojpuri song) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस गाने के वीडियो में दोनों स्टार्स के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में आम्रपाली और कल्लू के बीच हनीमून का सीन दिखाया गया है। दोनों गाने में जमकर बंद कमरे में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस गाने को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गाने को आप SRK Music यूट्यूब नाम के चैनल पर देख सकते हैं। गाना भोजपुरी फिल्म शादी मुबारक (Shaadi Mubarak Bhojpuri Film) से लिया गया है। ये फिल्म हिट साबित हुई थी।