नई दिल्ली : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया हैं जहां तक जाना किसी के बस की बात नहीं हैं। आज उनका नाम देश के साथ ही दुनिया में भी मशहूर हैं। लोग उनकी एक्टिंग के इस कदर दीवाने हैं कि उनकी सालों पहले रिलीज़ हुई फिल्म को आज भी बड़े चाव से देखतें हैं। लेकिन बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री हैं जहां आप साफ़ दामन के आ तो सकते हैं लेकिन जा नहीं सकते।
महानायक अमिताभ बच्चन ये नाम जितना बड़ा हैं उतना ही बड़ा इनके साथ एक विवाद भी हैं। ये किस्सा हैं उनका और एक्ट्रेस रेखा की लव स्टोरी का। इस लव स्टोरी के चर्चे आज भी बॉलीवुड के गलियारों में उठते रहते हैं। कहा जाता हैं कि ये दोनों ही एक दूसरे के प्यार में पागल थे। अमिताभ की शादी हो चुकी थी लेकिन रेखा के हुस्न के आगे वह पिघल जाते थे। इन दोनों के चर्चे इतने होने लगे की इनसे जया बच्चन को भी परेशानी होने लगी, लेकिन वह कुछ कर नहीं पाती थी। मगर समय बीतता गया बात सुधरने के बजाय ओर भी बिगड़ती चली गई। ऐसे में एक्ट्रेस जया बच्चन को सख्त कदम उठाना पड़ा।
मीडिया में आई ख़बरों की माने तो जया बच्चन ने अमिताभ की गैर मौजूदगी में रेखा को अपने घर पर इनवाइट किया। रेखा भी किसी तरह जया के घर पहुंच गई। मगर वहां उनके साथ क्या होने वाले था इसका उन्हें जरा भी अंदाज़ा नहीं था। जब वह खाना खाकर अपने घर जाने लगी तो जया उन्हें छोड़ने बंगले के दरवाजे तक आईं और आखिर में उन्होंने कह दिया कि चाहे जो भी हो वो अपने पति को कभी नहीं छोड़ेंगी। जया की इस बात को सुनने के बाद रेखा और अमिताभ ने भी एक दूसरे से दूरी बना ली।