नई दिल्ली : पुष्पा फिल्म के साथ अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) देश भर में एक सुपर हीरो बन चुके हैं। उनकी फिल्म का डायलॉग पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या?’, ‘झूकेगा नहीं साला..’ इन दोनों ही डायलॉग ने 2021 में एक तरफा राज किया। इन डायलॉग्स के जरिए अल्लू अर्जुन सुपरहिट बन गए। इस फिल्म ने दुनिया भर में करोड़ों की कमाई की। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) की लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ।
इस फिल्म में लोगों को अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) का काम काफी पसंद आया। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने एकतरफा सभी को टक्कर दी थी। लेकिन फिल्म में एक शख्स था जिसने अल्लू अर्जुन को जबरदस्त जवाब दिया था। हम बात कर रहे हैं फिल्म में भंवर सिंह शेखावत का किरदार निभाने वाले अभिनेता फहाद फासिल (Fahadh Faasil) की।
फिल्म में अपने हरियाणवी अंदाज से उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। इन दिनों इस फिल्म के दूसरे हिस्से का काम चल रहा है। फिल्म के दूसरे पार्ट में भी भंवर सिंह शेखावत का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा और इसकी झलक सभी के सामने आ गई है। फिल्म के सेट से फहाद फासिल (Fahadh Faasil) का नया लुक सामने आया है जो कि लोगों के होश उड़ा रहा है।
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रुल’ का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का जब से टीजर जारी हुआ है उसी समय से दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है। कहा जा रहा है कि फिल्म के दूसरे हिस्से में अल्लू अर्जुन एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं वही फहाद फासिल (Fahadh Faasil) के किरदार को जानदार बनाने के लिए काफी काम किया गया है।
ख़बरों की माने तो इस बार फहाद फासिल (Fahadh Faasil) अल्लू अर्जुन को पहले से ज्यादा परेशान करते हुए नज़र आएंगे। वही फहाद के लुक और किरदार को पहले से ज्यादा बोल्ड बनाया जा रहा है जो काफी अग्रेशन में रहने वाला हैं।