नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के मोस्ट क्यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट पर लगातार कमेंट किये जा रही है और उनकी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर रही है। कंगना रनौत कई बार कह चुकी है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर की शादी एक झूठ है। दोनों ने यह शादी मजबूरी में की है । अब एक खबर और सामने आई है जिसे जानने के बाद आप चौंक जाएंगे।
अभिनेत्री आलिया भट्ट को आखरी बार बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में देखा गया था। इन दोनों की इस फिल्म ने काफी व्यापार किया था और लोगों को पसंद भी आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त व्यापार किया। इसके बाद कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री आलिया भट्ट को वर्ष 2021 में रिलीज हुई उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है।
अब लोगों के बीच आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम की चर्चा काफी जोरों से होने लगी है। दरअसल अभिनेत्री आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर 524 लोगों को ही फॉलो करती है लेकिन इन 524 लोगों में उनके पति रणबीर कपूर का नाम भी शामिल नहीं है।
ऐसे में लोगों का सवाल है कि वह अपने पति रणबीर कपूर को क्यों फॉलो नहीं करती। शायद ज्यादातर लोग जानते भी होंगे। लेकिन जिन लोगों को नहीं पता उन्हें हम आज बता देते हैं कि रणबीर कपूर का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कोई भी अकाउंट मौजूद नहीं है। फिल्म प्रमोशन हो या स्पेशल मोमेंट हो या फिर बर्थडे आलिया अपने अकाउंट से सारे काम देखती हैं और फैमिली के साथ फेन्स सभी के साथ जुड़ी रहती है।
आलिया और रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करे तो आलिया कोकहृ बार करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी थे। फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी थे। ये रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 28 जुलाई, 2023 को रिलीज हुई थी।