Akshara Singh Bhojpuri New Song Video: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जिनका टॉप एक्ट्रेसस में नाम आता हैं। सोशल मीडिया पर भी इनके खूब चर्चे होते रहते हैं और इनके कई गाने के विडियोज भी वायरल होते रहते हैं। जिन्हें इनके फैंस और दर्शक खूब पसंद भी करते हैं। वहीं एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपने नए गाने के वीडियो से धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं।
दरअसल, अक्षरा सिंह का इन दिनों एक नया गाना ‘यूपी-बिहार लूटने’ (Up Bihar lootne) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। साथ ही इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह (Akshara New Song) का लुक और उनकी अदाएं देखने लायक हैं। क्योंकि वीडियो में एक्ट्रेस कभी चाबुक तो कभी बंदूक लिए, घोड़े की सवारी करती हुई नजर आ रही हैं। इस स्टाइल को भोजपुरिया दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं।
साथ ही इस वायरल हो रहे सॉन्ग में अक्षरा सिंह जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। जिसमें पहले उन्होंने लहंगा-चोली पहनी हुई हैं फिर क्रॉप टॉप और डेनिम शॉट्स पहने हुए दिख रही हैं। अगर आप इस गाने को देखना चाहते हैं तो आप इसे T Series hamaar Bhojpuri नाम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं जहां इसे रिलीज किया गया है।
अक्षरा सिंह के इस नए गाने को लेकर इनके फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आपको बता दें कि इस सॉन्ग को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स अजित मंडल ने लिखें है। वहीं इसके निर्देशक और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान हैं। जब बात हो अक्षरा सिंह की तो उनके हुसन और एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता हैं। आज वह अपने टैलेंट के दम पर अपना अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस हिंदी टीवी और बिग बॉस ओटीटी पर भी काम कर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।