Akshara Singh – pawan Singh Bhojpuri Romance Video: भोजपुरी (Bhojpuri Film Industry) इंडस्ट्री के दबंग स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को आज भी दर्शक पसंद करते हैं। लोग चाहते हैं कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करें। लेकिन, ऐसा हमें फिर से देखने को मिलेगा या नहीं मिलेगा इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसी बीच पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक गाना इन दिनों काफी धमाल मचाए हुए है।
दरअसल, इनकी पवन सिंह और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) ‘honth Laali’ (होंठ लाली) सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जिसे देखने के लिए लाखों लोग सर्च कर रहे है। जब भी दोनों का कोई गाना साथ आता है, वो जबरदस्त हिट हो ही जाता है। आज भी लोग इनकी जोड़ी को देखने के लिए पलकें बिछाए बैठे है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना होंठ लाली इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है। क्योंकि इस गाने में अक्षरा और पवन का रोमांस देखने को मिल रहा है। वहीं इस सॉन्ग में अक्षरा शॉर्ट् ड्रेस में भी नजर आ रही है। जिसे देख पवन सिंह भी। उनके साथ प्यार करने को मजबूर हो रहे हैं। ये गाना फिल्म साइयां सुपरस्टार (Saiyan Superstar) का है। जिसे खुद पवन सिंह ने गाया है और उनका साथ प्रियंका सिंह ने दिया है।
इस गाने को आप Enter 10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते है। जहां इस पर 6.3 मिलियन व्यूज मिल चुके है। साथ ही इस वीडियो को देख इनके चाहने वाले भी खूब कॉमेंट कर रहे है। हालांकि ये भोजपुरी दर्शकों की सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ी है, जिसे देखना लोग काफी पसंद करते है।
इस समय भोजपुरी गानों का काफी क्रेज चढ़ा हुआ है आजकल सिर्फ यूपी में ही नहीं भारत के कुछ राज्यों में भी अब भोजपुरी गानों का रुतबा बढ़ गया है क्योंकि पहले से इस इंडस्ट्री में काफी बदलाव हुए हैं जिसे देखा भी जा सकता है।