नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां अपनी फिल्मों और अपने गानों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने लगी है और अपनी जबरदस्त हॉट तस्वीरों से लोगों के छक्के छुड़ा देती है। उनकी खूबसूरती देखने के बाद हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। अब ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बारे में। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह को फॉलो करने वालों की संख्या अनगिनत हैं।
इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को 62 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं जो उनकी हर एक पोस्ट पर काफी रिएक्शन देते हैं। अब इन दिनों अक्षरा सिंह अपने लेटेस्ट फोटो शूट को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसे उनके फेन्स काफी पसंद कर रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री फुल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है और खूब शानदार पोज दें रही हैं।
उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ में मैचिंग हेड भी केरी किया है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने गर्दन के नीचे टैटू बनवाया हुआ है। इस टैटू में उन्होंने अपना नाम लिखवाया हुआ है। जिसमें अक्षरा गुदा हुआ है। अपने हॉट वाले लुक में अक्षरा सिंह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह (Akshara Singh ) ने लिखा है बस एक छोटे शहर की लड़की, बड़े सपनों के साथ।
अपनी फोटो शूट की वजह से अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर छा गई है। हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है और उनका दीवाना हो रहा है। लोग कमेंट सेक्शन में जाकर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग उनके लुक को खूबसूरत बता रहे हैं। कई लोगों ने हार्ट और फायर की इमोजी सेंड की हैं।
इसके अलावा कुछ वीडियो में उनसे उनके टैटू के बारे में भी सवाल कर रहे हैं। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह पूरी लाइमलाइट लूट ले रही है। कमेंट बॉक्स में लोग हार्ट और फायर इमोजी खूब सेंड कर रहे हैं। लोग अभिनेत्री की तारीफ भी कर रहे हैं।