नई दिल्ली : भोजपुरी की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। आजकल अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के चाहने वालों की संख्या सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक सीमित नहीं है बल्कि उत्तर भारत के लोग भी अक्षरा सिंह के बारे में जानने के लिए बेकरार रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग अब पूरे देश में हो चुकी है। क्योंकि लगभग पिछले दो साल में अक्षरा सिंह भोजपुरी के साथ-साथ पंजाबी गानों में नजर आई है।
उनकी एक झलक देखने के लिए लोग बहुत उत्साहित रहते हैं। अक्षरा सिंह जब भी किसी इवेंट में शामिल होती है तो वहां उनके चाहने वालों का हुजूम लग जाता हैं। अक्षरा सिंह जितनी मशहूर है उतना ही उनका विवादों से भी नाता रहा है। ऐसे में आज हम आपको अक्षरा सिंह की और उनके विवादों के बारे में बताने वाले हैं। जिसकी वजह से अभिनेत्री रातों-रात में शुरू हुई थी।
वर्ष 2022 में एक एमएमएस इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ था जो कथित रूप पर अक्षरा सिंह का बताया जा रहा था। लेकिन अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने वीडियो को फेक बताया था लेकिन उन दिनों वह लाइमलाइट में बनी रही। पवन सिंह के साथ भी अक्षरा सिंह का विवाद लंबा रहा है।
एक समय पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों एक दूसरे को डेट करते थे। खबर तो यह थी की दोनों बहुत जल्दी शादी करने वाले हैं लेकिन पवन सिंह ने चोरी चुपके किसी और से शादी कर ली। इसके बाद अभिनेत्री ने पवन सिंह पर कई मारपीट गंभीर आरोप भी लगाए थे।
अभिनेत्री पवन सिंह के खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया था दूसरी तरफ अभिनेत्री अक्षरा सिंह सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का विवाद भी चर्चा में रहा था 2020 में उन्होंने रितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने उन पर शूटिंग के दौरान बुरा बर्ताव मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया था।