Akshara Singh Song Video: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं। अक्षरा सिंह अपनी बोल्डनेस, खूबसूरती और दंबग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह के फैंस की कमी नहीं है। बॉलीवुड में भी अक्षरा सिंह की चर्चा है। अक्षरा सिंह के पिता विपिन सिंह भी भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रह चुके हैं। अक्षरा सिंह एक नामी एक्ट्रेस के साथ ही बेहद अच्छी डांसर, सिंगर भी हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह का एक गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है।
इस गाने का टाइटल है जिसका चाटता है उसी को काटता है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह दबंग स्टाइल में बाइक चलाती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में एक्ट्रेस बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही अपवी आवाज दी है।
वीडियो को अक्षरा सिंह पर ही फिल्माया गया है। बता दें कि गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखें हैं, जबकि गाने को संगीत अविनाश झा घूंघरू ने लिखा है। इस गाने को 20 जनवरी को Akshara Singh सिंह के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया था।
खबर लिखें जाने तक इस गाने को 1,33,21,299 से अधिक बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं, 2 लाख लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इस गाने को वीडियो डायरेक्टर Pankaj Soni हैं, जबकि एडिटर Sudhir Ji हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक समय ऐसा था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता था।
दोनों ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन, अब ये जोड़ी साथ नजर नहीं आती है। इनका बीच चल रहा सालों से विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। लेकिन, अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों ही अपनी – अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं।