Bhojpuri hot : भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पावर स्टार पवन सिंह ( Pawan Singh) अपने हर एक कदम की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। देशभर में पवन सिंह (Pawan Singh) के चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है। उनके फैंस उनके हर एक मूवमेंट पर नजर बनाए रखते हैं और उनके दीवाने रहते हैं। जैसे ही उनसे जुड़ी कोई खबर सामने आती है तो वह तुरंत ही वायरल हो जाती है।
पवन सिंह भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते हैं और उनके लिए हर दम कुछ न कुछ नया करने की तलाश में रहते हैं। ऐसे में इन दिनों पवन सिंह एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल उनका एक गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके साथ इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी नजर आ रही है।
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह की रोमांटिक जोड़ी से सजा यह गाना लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। दोनों का रोमांस लोगों का दिल जीत ले रहा है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम है Hamhu Banab London Wali। यह गाना पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म मां तुझे सलाम से लिया गया है। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। वही गाने के लिए लिरिक्स लिखने का काम मनोज मतलबी का है।
म्यूजिक देने का काम अविनाश झा ने किया है फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में Pawan Singh, Madhu Sharma, Akshara Singh, Surendra Pal Singh जैसे कलाकार मौजूद है। वायरल होने वाला यह गाना अक्षत फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। यह गाना 6 नवंबर 2020 को पोस्ट किया गया था। तब से लेकर अब तक इस गाने को 14 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है।
यह गाना तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। गाने ने लोगों की सांस बढ़ा दी है। इस गाने को देखने के बाद आप भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। हालांकि एक समय में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी सबसे मशहूर थी। लेकिन जब से पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच विवाद हुआ है उसके बाद से दोनों ने ही साथ में काम करना छोड़ दिया है। तब से ही दोनों के चाहने वाले यह दुआ कर रहे हैं कि दोनों के बीच की लड़ाई जल्द खत्म हो और उन्हें एक बार फिर यह दोनों साथ में देखने को मिले।