Bhojpuri latest : भोजपुरी गायक पवन सिंह (Pawan Singh) अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं। हमनी के छोड़ी के नगरिया, बारिश बन जाना और साड़ी से ताड़ी जैसे कहीं अन्य मशहूर गाने शामिल है। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपनी एक्टिंग की अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपनी एक्टिंग से भी लोगों के दिलों पर राज किया है और आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार के रूप में जाने जाते हैं।
अभिनेता की एक्टिंग से लेकर उनकी सिंगिंग हर कुछ मशहूर है और जब उनके साथ फिल्म में एल्बम में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) नजर आ जाए तो गाने का मजा चार गुना बढ़ जाता है। इसी कड़ी में अब इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अक्षरा सिंह और पवन सिंह का एक रोमांटिक गाना तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को दोनों का दीवाना बना रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=wtXmKXSjYcU
इन दोनों के लगभग 8 साल पुराने गाने ‘पिपरवा के तरावा’ ने यूट्यूब पर अब तक सबसे ज्यादा देखे जाने का एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 165 मिलियन ज्यादा लोगों ने देख लिया है वायरल होने वाले इस गाने के अंदर पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की लविंग केमिस्ट्री हर किसी को अपना दीवाना बना रही है। नीले कलर के कपड़ों में यह कपल बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक नजर आ रहा है।
वीडियो के अंदर देखा जा सकता है कि पवन सिंह नीले कलर के पाजामे और कुर्ते में नजर आ रहे हैं और अक्षरा सिंह नीले कलर के लहंगे में नजर आ रही है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल के बारे में बात करें तो इसके लिए लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। इसके अलावा गाने का संगीत निर्देशन ओम झा द्वारा किया गया था।
https://www.youtube.com/watch?v=P8W8lE5Mvek
पिपरवा के तरवा में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दोनों की फैन ने काफी पसंद किया था। कमेंट सेक्शन में जाकर लोग दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि आज पवन सिंह और अक्षरा सिंह के चाहने वाले सिर्फ भोजपुरी तक की सीमित नहीं है।
https://www.youtube.com/watch?v=3rCAQqb-vj4
https://www.youtube.com/watch?v=X9NOF3qXga4
दोनों की फैन फॉलोइंग पूरे भारत में है। अक्षरा सिंह तो इन दिनों पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी नजर आ रही है दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है। मगर विवाद होने के बाद से ही दोनों अब एक साथ काम करना पसंद नहीं करते हैं। अब दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।