Akshara-Pawan Singh Romance Video: अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) की जोड़ी को भोजपुरी की सबसे बेस्ट जोड़ी के रूप में पहचाना जाता है। इन दोनों के बीच विवाद से पहले पर्दे पर भोजपुरी के दर्शकों को इनकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद आती है। ऐसे में अक्षरा सिंह और पवन सिंह का कोई गाना हो वो यूट्यूब पर वायरल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है।
इस बीच अक्षरा सिंह और पवन सिंह का भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) ‘पियायी दा ना हो कुईया के पानी’ (Paiyayi Da Na Ho Kuyiya Ke Pani) का वीडियो यूट्यूब पर लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में अक्षरा सिंह का जबरदस्त हॉट डांस फैंस को काफी मजेदार लग रहा है।
वहीं गाने में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) की जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही है। जिसे देख पवन सिंह भी खूब लुभा रहे हैं।
https://youtu.be/Mji5MhVwL2Y
आप इस वीडियो को Enter 10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां इस वीडियो पर मिलियन व्यूज मिलें हुए हैं। इससे पता चलता है कि इनके चाहने वाले आज भी इस जोड़ी को साथ देखने के लिए कितना तरसते हैं। हालांकि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जहां इनकी वीडियो और फोटोज को देख लोग अपने दिल को बहला लेते हैं।
लेकिन आज भी इस जोड़ी के चाहे पुराने गाने हो या फिर नए आए दिन इंटरनेट पर धमाल मचाते रहते हैं। जिन्हें लोग भी खूब फॉलो करते हैं। तभी इनकी विडियोज इंटरनेट पर हर तरफ छाई हुई रहती है। लोग इनके गाने को गुनगुनाते भी हैं और reels बनाकर पैसे भी कमा रहे हैं।