नई दिल्ली। Bigg Boss OTT 2: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को इस बार कुछ ज्यादा ही पसंद किया जा रहा है। इस शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है। खासतौर पर अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और मनीषा रानी को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। बिग बॉस में इनकी दोस्ती को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। कुछ लोगों द्वारा अभिषेक मल्हान को विनर के तौर पर भी देखा जा रहा है, हालांकि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का विजेता कौन बनेगा अभी इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।
क्योंकि, कब किसकी गेम पलट जाये। बीते दिनों आपने देखा होगा कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अभिषेक मल्हान कंटेन्टेस्ट बेबिका धुर्वे को खूब परेशान करते दिखें, यानी उनके साथ मस्ती मजाक करते नजर आये। अब सोशल मीडिया पर अभिषेक का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बेबिका धुर्वे उनका हाथ देखने के बाद कुछ ऐसा कह जाती हैं, जिसे सुनकर सभी दर्शक हैरान रह जाते हैं। जी हां बेबिका धुर्वे उनका हाथ पढ़ते हुए बताती हैं कि उनकी शादी के बाद उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होगा।
बेबिका धुर्वे वीडियो में Abhishek Malhan से कहती हैं, ‘इतनी जल्दी शादी कर रहा है ना, इसलिए दिक्कत हो रही हैं। फिर अभिषेक पूछते हैं, ‘शादी कब हो रही है मेरी?’
इसके बाद बेबिका उनसे उनकी उम्र पूछती हैं, जिसका जवाब देते हुए अभिषेक कहते हैं कि मैं ’26 साल का हूं।’ फिर बेबिका बताती हैं कि 30-32 के बीच में उनकी शादी हो जाएगी। उनकी पार्टनर बहुत पैसे वाली तो नहीं होगी।
https://twitter.com/i/status/1684999761836007427
इसके बाद बेबिका ये भी बताती हैं कि शादी के बाद 5 से 7 साल में अफेयर रखेगा तू।’ इस पर अभिषेक मजाक में बोलते हैं, ‘वो शादी से पहले नहीं हो सकता है। इसके बाद दोनों हसने लग जाते हैं।
बेबिका ये भी बताती हैं कि अभिषेक की शादीशुदा लाइफ खुशहाल रहेगी, कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन बुढ़ापे में वो इधर-उधर मुंह मारेंगे। अभिषेक कहते हैं, मुझे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ‘डीप कनेक्शन हुआ था, लेकिन वो भाग गई पांच साल बाद। उससे ज्यादा डीप मेरी लाइफ में कुछ नहीं हुआ। उस टाइम मेरा किसी भी चीज में मन नहीं लगता था, मैं ब्रेकअप के बाद एकदम से अकेले रहने लगा था। मेरा काम में भी मन नहीं लगता था।