Aamrapali Dubey Top 5 Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियों का जलवा बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। भोजपुरी अभिनेत्रियां पॉपुलरिटी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी आगे निकल चुकी हैं। भोजपुरी की सुपरहिट एक्ट्रेस में शुमार आम्रपाली दुबे को चाहनेवाले करोड़ों की संख्या में हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। आज आलम यह है कि इस जोड़ी के नाम कई हिट फिल्में दर्ज हैं। आम्रपाली भोजपुरी इंडस्टी की हसीन एक्ट्रेस हैं, इन्हें आज पहचान की जरुरत नहीं है। ऐसे में आज हम एक्ट्रेस के चाहने वालों के लिए कुछ जबरदस्त डांस वीडियो लेकर आए हैं, जो इस समय सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रहे हैं।
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का सुपरहिट गाना ‘टूट जाई पलंग राजा जी'( Tut Jai Palang Raja Ji) एक बार फिर से इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल और आम्रपाली खुलेआम रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के बोल लिखे हैं सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है, जबकि संगीत दिया है छोटे बाबा ने।
फिल्म ‘सिपाही’ का गाना ‘कटोरे कटोरे’ (Katore Katore) लोगों को एक बार फिर से दीवाना बना रहा है। इस गाने में कुछ बोल्ड सीन फिल्माया गया है। गाने में आम्रपाली बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना ‘धड़क जाला छतिया’ (Dhadak Jala Chhatiya) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में आम्रपाली पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
भोजपुरी गाना ‘करेला मन पट जाई’ (Karela Man Pat Jayi) में निरहुआ और आम्रपाली रोमांस की सारी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं। ये गाना AASHIK AAWARA का है, इस गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं। गाने को Dinesh Lal Yadav और Kalpana ने आवाज दी है।