Aamrapali Dubey – Nirahua Hot Romance Video: इन दिनों बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। खासकर भोजपुरी इंडस्टी में दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। वैसे पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।
लेकिन बहुत समय से ये दोनों जोड़ी साथ में नजर नहीं आ रही है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद किसी से छुपा नहीं है, दोनों के बीच क्या कुछ चल रहा है ये हर कोई जानता है। इसी बीच यूट्यूब पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक बेहद ही रोमांटिक गाना ‘तानी छू ला’ (Tani Chhoo La) धमाल मचा रहा है।
गाने के वीडियो में दोनों की हॉट केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे जमकर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली एक दूजे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं।
फिल्म के इस गाने में आम्रपाली दुबे हॉट अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। निरहुआ के भोजपुरी सॉन्ग ‘तानी छू ला’ को Nirahua Official नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। अंधेरी रात और तेज बारिश में निरहुआ और आम्रपाली बेहद ही ज्यादा रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। इनका हॉट रोमांस देख आपके भी पसीने छूट जायेंगे। निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया ये गाना हद से ज्यादा बोल्ड है।
आपको बता दें कि इस गाने में आम्रपाली दुबे बारिश में निरहुआ के साथ लिपट-लिपटकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने को Kalpana और Om Jha ने गाया है, जबकि गाने के बोल Shyam Dehati ने लिखा है और गाने को म्यूजिक Om Jha ने दिया है।