Aamrapali Dubey – Khesari Lal Yadav Hot Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों को इस लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई नया गाना तहलका मचाता ही रहता है। पवन सिंह, दिनेश लाल यादव से लेकर खेसारी लाल यादव के गाने को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस समय दिनेश लाल निरहुआ की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) संग खूब रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
अरे चौकिया मत… दोनों पर फिल्माया गया भोजपुरी सॉन्ग ‘चमत्कार लेके अईलु’ (Chamatkar Leke Ailu) यूट्यूब पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है। गाने में दोनों स्टार के एक्सप्रेशन कमाल के हैं।
गाने में खेसारी लाल यादव पिंक टीशर्ट और सफेद जींस में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं, जबकि आम्रपाली हाई स्लिट आउटफिट में बेहद ही ज्यादा बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों का कुल अंदाज देखते ही बन रहा है। इस गाने पर लोगों ने ताबड़तोड़ व्यूज की बौछार की है।
दरअसल, यहां खेसारी और आम्रपाली पर फिल्माए गए भोजपुरी सॉन्ग ‘चमत्कार लेके अईलु’ को PBR MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 12,06,088 से अधिक बार देखा जा चुका है और व्यूज का आकड़ा लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।
आपको बता दें कि इस गाने को Khesari Lal Yadav और Shilpi Raj ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Vijay Chauhan ने लिखें हैं और म्यूजिक से सजाया है Arya Sharma ने। इस गाने को किसी पार्क में शूट किया गया है। आधी रात को आम्रपाली ब्लैक शार्ट ड्रेस पहनकर खेसारी लाल संग ठुमके लगाना शुरू कर देती हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है।