Bhojpuri hot: भोजपुरी में हम अधिकतर देखते है कि कलाकार सीजन के हिसाब से गाने लेकर आते है। अब भोजपुरी गायक-अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) ने फिर से अपने प्रशंसकों के लिए एक नया गाना ‘आम के स्वाद’ पेश किया है। फिल्मों के अलावा, अभिनेता के नाम कई चार्टबस्टर गाने भी हैं। वह कई मशहूर हिंदी रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं।
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना रानी के साथ रिलीज होने के बाद जबरदस्त ट्रेंड में चल रहा है। इस गाने के लाइन है आम के स्वाद ले ला। इस गाने में रानी के साथ एक्टर खेसारी जमकर ठुमके लगाते दिख रहे है। उनका गाना आम के स्वाद को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो गए हैं। इसके बावजूद भी यह ट्रेंडिंग में नंबर वन बना हुआ है।
यूट्यूब के वेब म्यूजिक पर 14 जून को रिलीज किया गया अभी तक इसे 18 मिलियन से ज्यादा लोगों देख लिया है। ‘आम के स्वाद’ को खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav ) और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इसे अभिनव प्रताप सिंह ने लिखा है और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो में एक्टर मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।
“आम के स्वाद” वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav ) अपना जबरदस्त जलवा दिखा रहें हैं, वहीं भोजपुरी अभिनेत्री रानी का अब तक का सबसे हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। वह गाने में आम बेचते हुए दिख रहीं हैं। पुरे गाने में उनका लुक हॉट है जो देखते ही बनता हैं। उन्हें देखने के बाद हर किसी का मन बेहाल हो रहा हैं।
काम के मोर्चे पर बात करे तो खेसारी लाल यादव की लिस्ट में कई आने वाली भोजपुरी फिल्में हैं जैसे ‘संघर्ष 2’, ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’, ‘बोल राधा बोल’ और काजल राघवानी के साथ ‘बापजी’। इसके साथ ही खेसारी के पास कई वीडियो सांग और एल्बम भी हैं।