Ramayan Tv Serial Facts: फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) जब से रिलीज हुई तब से विवादो बीच फंसी रह गई है। फिल्म के डायलॉग्स और कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। लेकिन इस बीच कुछ लोग रामानंद सागर (Ramanand Sagar) द्वारा बनाए गए टीवी सीरियल रामायण (Ramayan TV Serial) को खूब याद कर रहे हैं। साल 1987 में प्रसारित हुआ यह सीरियल आज भी लोगों के बीच बेहद ही पसंद किया जाता है। इस टीवी सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) है। जब कभी राम की बात होती है तो अक्सर लोग अरुण गोविल के निभाए रोल को याद करते हैं। ऐसा इसलिए बता रहे है क्योंकि आज हम आपको रामायण से जुड़े हुए इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ramayan सीरियल के हर एपिसोड को बनाने में लगभग 9 लाख रुपए का खर्चा हुआ था। वहीं, इस सीरियल के कमाई की करें तो 80 दशक में इसके हर एपिसोड पर 40 लाख रुपए तक की कमाई होती थी, जो बहुत बड़ी बात मानी जाती है। यानी कुल कमाई 30 करोड़ रुपए के आस-पास थी ऐसा मीडिया रिपोर्ट में कहा जाता है।
55 देशों में एक साथ हुआ था टेलिकास्ट
रामायण की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है जब यह TV पर प्रसारित होता था तब सड़कों पर सन्नाटा सा पसर जाता था। ऐसा लगता था मानो बाहर कर्फ़्यू लगा हुआ हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रमानंद सागर का बनाया गया यह टीवी सीरियल एक साथ 55 देशों में टेलीकास्ट हुआ था। वहीं, इस टीवी सीरियल के टोटल 78 एपिसोड्स है, जो प्रत्येक 35 मिनट का हुआ करता था। जानकारी के लिए बता दें कि 31 जुलाई 1988 को इसका आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट हुआ था आज भी यह सीरियल लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लोग आज भी इसे देखना पसंद करते है। इससे पता चलता है रामायण लोगों की भावनाओ के साथ कितना जुड़ा हुआ है।