Electric Two Wheeler Subsidy Update: सरकार ने PM E-Drive बजट बढ़ाने की तैयारी की, ₹10,000-15,000 की सब्सिडी जारी रहेगी

सरकार PM E-Drive योजना के बजट को ₹10,900 करोड़ से बढ़ाकर ₹14,000 करोड़ करने की तैयारी कर रही है, जिससे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिलने वाली सब्सिडी जारी रहेगी । पहले आशंका थी कि सब्सिडी खत्म होने पर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत ₹10,000-15,000 तक बढ़ सकती थी, लेकिन अब सरकार सब्सिडी की समयसीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है । इससे Ola, Ather, TVS और Bajaj जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती बने रहेंगे ।