Digital Life Certificate (DLC) for EPFO Pension: घर बैठे करें DLC जमा, नहीं तो रुक सकती है पेंशन

अगर आप EPFO पेंशन का लाभ उठाते हैं, तो एक छोटी सी लापरवाही भी आपकी हर महीने मिलने वाली पेंशन रुकने की वजह बन सकती है। EPFO पेंशनभोगी को हर साल समय पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करना जरूरी होता है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो उसे पेंशन मिलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर चाहते हैं कि आपकी पेंशन बिना किसी रुकावट के हर महीने खाते में आती रहे, तो समय पर DLC जमा करना न भूलें। हालांकि, अब इसकी प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान हो गई है। अब आपको इसके लिए EPFO कार्यालय या बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी — इसे आप अपने स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप खुद DLC जमा नहीं कर सकते, तो आपके घर जाकर यह सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।