क्या है डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC)?
हर EPFO पेंशनभोगी को साल में एक बार DLC जमा करना होता है। यह बताता है कि आप जीवित हैं और पेंशन जारी रखी जा सकती है। DLC जमा करने की तारीख से 1 साल तक वैध रहता है।
अगर आप समय पर DLC जमा नहीं करते हैं, तो आपकी पेंशन का पेमेंट अस्थायी रूप से रुक सकता है। इसलिए EPFO ने सभी पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दें, ताकि उनकी पेंशन में किसी भी तरह की रुकावट न आए।
घर बैठे ऐसे जमा करें DLC
अपने मोबाइल में UMANG App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें।
UMANG App में Life Certificate सेक्शन खोलें।
Life Certificate बनाएं और फिर Face Authentication ऑप्शन चुनें।
आधार नंबइसके बार और मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP प्राप्त करें।
द PPO नंबर, बैंक का नाम, खाता संख्या और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
कैमरे की मदद से फेस स्कैन पूरा करें।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद DLC ऑनलाइन जमा हो जाएगा।
अगर खुद न कर सकें तो क्या करें?
अगर आप खुद DLC जमा नहीं कर सकते, तो टोल-फ्री नंबर 1800-202-9000 पर कॉल करके घर जाकर सेवा बुक कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने के बाद एक अधिकारी आपके घर आकर DLC जमा करने की प्रक्रिया पूरी करेगा।
कैसे करें DLC की वैधता चेक?
EPFO के पेंशन पोर्टल पर जाएं।
वहां डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की वैधता की जानकारी देख सकते हैं।
इससे पता चल जाएगा कि अगली बार जीवन प्रमाण पत्र कब जमा करना है।
DLC जमा करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
PPO नंबर (Pension Payment Order) हाथ में रखें।
बैंक खाता डिटेल्स सही होनी चाहिए।
फेस ऑथेंटिकेशन के लिए अच्छी रोशनी में फोटो लें।
DLC जमा करने के बाद एक बार वैधता जरूर चेक करें।
समय पर DLC जमा न करने के नुकसान
पेंशन रुक सकती है — अस्थायी रूप से पेमेंट बंद हो सकता है।
बैंक जाना पड़ सकता है — पेंशन फिर से शुरू कराने के लिए बैंक या EPFO ऑफिस जाना पड़ता है।
अतिरिक्त परेशानी — पेंशन रुकने पर उसे फिर से शुरू कराने में समय लगता है।
देरी से पेंशन मिलना — अगर आपने देरी से DLC जमा किया, तो पेंशन की किस्तें भी देरी से मिल सकती हैं।
निष्कर्ष
EPFO पेंशनभोगियों के लिए Digital Life Certificate (DLC) जमा करना अब अनिवार्य और आसान हो गया है। UMANG App या Aadhaar Face RD App के जरिए आप घर बैठे DLC जमा कर सकते हैं । अगर खुद नहीं कर सकते, तो टोल-फ्री नंबर 1800-202-9000 पर कॉल कर घर जाकर सेवा बुक कर सकते हैं ।
DLC 1 साल के लिए वैध रहता है, इसलिए समय पर DLC जमा करना न भूलें, नहीं तो पेंशन रुक सकती है । आज ही DLC जमा करें और अपनी पेंशन को सुरक्षित रखें। इस तरह की अन्य सरकारी योजनाओं, पेंशन नियमों और जरूरी अपडेट्स के लिए बने रहें timesbull.com पर।
