नई दिल्ली Ladli Behna Yojana 2023: मोदी सरकार देश की महिलाओं के लिए खास स्कीम्स को चला रही है। जिसका लाभ देश की महिलाओं और बेटियों को मिल रहा है। अब एक बार फिर से सरकार खास तरह की स्कीम चला रही हैं जों कि देश की महिलाओं को मालामाल करने का काम कर रही है। इस स्कीम का लाभ उठाकर महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर महसूस करेंगी। जानकारी के लिए बता दें सरकार इस स्कीम के तहत महिलाओं के खाते में 1000 रुपये की धनराशि डाल रही है।
दरअसल आपको बता दें कि इस स्कीम को मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है जिसका लाभ ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ (Ladli Behna Yojana 2023) है। इस स्कीम के जरिए हर महीने 1000 रुपये का लाभ मिलेगा। इस स्कीम के लिए राज्य की तकरीबन 1.25 करोड़ महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। अगर आप भी 1,000 रुपये का लाभ उठाना चाहते हैं तो फटाफट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मारुति ने दिया सबको झटका, इतने सारे फीचर्स संग आई सस्ती 7 सीटर Maruti Eeco
केवल इन महिलाओं को मिलेगा 1,000 रुपये का लाभ
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के द्वारा शुरु की गई स्कीम गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार की महिलाओं के लिए ही है। इस स्कीम के तहत सरकार का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम और मजबूत करना है। इस स्कीम में आवेदन करने की तारीख 30 अप्रैल थी और अब आवेदन कर चुकी महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- EPFO सदस्य 10 मई से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगी पेंशन
लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana 2023) का लाभ सिर्फ वे महिलाएं उठा सकती हैं जिनके परिवार की सालाना आय 25.5 से कम है। इसके अलावा परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करता है।
इसके साथ ही अगर परिवार का कोई भी सदस्य राज्य या केंद्र के अंतर्गत मौजूदा कर्मचारी या फिर रिटायर है तो उस परिवार की किसी भी महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर इस परिवार की किसी भी महिला को समाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है तो उसे 1000 रुपये का लाभ नहीं मिलेगा। अगर पेंशन की राशि 1000 रुपये से कम है तो उस परिवार को इस योजना का लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- बेटी की शादी से हो जाएं टेंशन फ्री, सरकार लाडो को दे रही 74 लाख रुपये, जानें शर्तें
Ladli Behna Yojana 2023 के लिए जरुरी
Ladli Behna Yojana 2023 का लाभ उठाने के लिए महिला को मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
इसके अलावा विवाहित हो, तलाकशुदा, विधवा आदि महिलाओं को लाभ मिलेगा।
आवेदन करने वाली महिला की आयु कम से कम 23 साल और अधिकतम 60 साल हो।