नई दिल्ली Aadhaar Card Rules: मौजूदा समय में आधार कार्ड सबसे जरुरी दस्तावेजों के रुप में बन गया है। हर जरुरी काम के लिए आज के समय आधार कार्ड की जरुरत होती है। या ये कहें ये सभी कामों के लिए सबसे जरुरी दस्तावेज के रुप में बन गया है। इसलिए हर रोज की बढ़ती उपयोगिता के चलते इसको अपडेट रखना बेहद ही जरुरी होता है। कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड बनवाते समय कुछ जानकारियां अधूरी रह जाती हैं। जिसे समय पर सही कर सकते हैं जेसे कि नाम की स्पेलिंग गलत हो जाती हैं मोबाइल नंबर का बदल जाना, ईमेल आईडी, पता आदि जानाकरियों का आसानी से सुधार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Pawan Singh ने Kajal Raghwani को ऐसे दबोचा की एक्ट्रेस की निकल गई जान, रोमांस देख लोग परेशान
UIDAI ने हाल ही में लोगों को अपडेट किया है कि आधार कार्ड में जानकारी के गलत होने से आपको काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए सारी जानकारी सही होनी चाहिए। इसके लिए आधार को जारी करने वाली संस्था UIDAI लोगों से अपील करती रहती हैं। कि आधार कार्ड में दी गई जानकारी सही होनी चाहिए। UIDAI लोगों को नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर, लिंग आदि को चेंज करने की सुविधा प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार में आप अपनी जानकारी को कितनी बार अपडेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- यहां से खरीदें सर्टिफाइड Used Car, सिर्फ 2700 की EMI में आपकी होगी ये कार
नाम में इतनी बार करें बदलाव
आधार कार्ड में अगर नाम की स्पेलिंग में किसी भी तरह की कोई गलती है या फिर शादी के बाद देश की महिलाएं अपने सरनेम बदलती हैं तो वो महिलाएं ऐसा कर सकती हैं। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से नाम में बदलाव कर सकते हैं। लेकिन नाम अपडेट सिर्फ दो बार ही होता है।
सिर्फ एक बार ही बदल सकते हैं अपना जेंडर
अगर आधार कार्ड में गलती से गलत जेंडर भर जाए तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है UIDAI के नियमों के मुताबिक इसमें बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए सरकार की संस्था UIDAI सिर्फ एक बार ही मौका देती है।
इसे भी पढ़ें- 20 का नोट बना रहा मालामाल, तुरंत 40 लाख में करें सेल, जानिए सिंपल तरीका
इस तरह DOB में करें बदलाव
UIDAI के मुताबिक अगर किसी शख्स की आधार कार्ड में DOB गलत दर्ज हो जाएं तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। ऑनलाइन जाकर आप इसे भी बदल सकते हैं। लेकिन UIDAI इस सिर्फ एक बार ही अपडेट कर सकते हैं। बार-बार इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है।
इन जानकारी को अपडेट करने की नहीं कोई सीमा
आपको बता दें कि कुछ ऐसी जानकारी हैं जिनके को लेकर UIDAI ने किसी भी तरह से कोई सीमा नहीं तय की है। इसमें घर का पता, ईमेव आईडी, मोबाइल नंबर, फोटो, फिंगर प्रिंट, और रेटिना स्कैन आदि को आप बार-बार अपडेट कर सकते हैं।