नई दिल्लीः वित्तीय साल का दूसरा मई महीने आज शुरू हो गया है, जिसमें तापमान में काफी इजाफा देखने को मिलता है। इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह से बारिश का सितम जारी है। दूसरी ओर इस महीने के शुरू में ही कुछ बड़े बदलाव भी किए गए हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बहुत ही जरूर है।
Advertisement
सबसे पहले तो एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से बड़ी राहत मिली है, जिसे सुनकर लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। इसके अलावा देश के दूसरे नंबर के सबसे बड़े बैंक पीएनबी ने भी कुछ बड़ा बदलाव कर दिया है, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आपको यह सब जानने के लिए हमारी आर्टिकल नीचे तक पढ़ने की जरूरत होगी।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
रसोई गैस की कीमत में हुई बंपर कटौती
Advertisement
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में आज बंपर कटौती कर दी गई है, जिससे लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है। कंपनियों ने इस महीने भी कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 171 रुपये कम कर दिए हैं। बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची से लेकर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई तक व्यावसायिक गैस सिलेंडर 171.50 रुपये कम हुए हैं। अब देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का प्राइस 1856.50 रुपये कर दिया गया है। अप्रैल में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।
जीएसटी में भी होगा बड़ा बदलाव
अगर आप कारोबारी हैं तो फिर अब नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक अब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए साक दिनों के अंदर ट्रांजेक्शन की रसीद को इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपलोड करने की जरूरत होगी। सरकारने इसे अब बहुत ही जरूरी बना दिया है। अभी तक इस कार्य को कोई समय सीमा तय नहीं की गई थी।
पीएनबी ने किया चौंकाने वाला ऐलान
देश के बड़ी बैंक पीएनबी ने भी चौंकाने वाला बदलाव कर दिया है। अब पीएनबी यूजर्स के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। बैंक ने अब एक ऐसा नियम बना दिया है कि ट्रांजैक्शन फेल होने बाद 10 रुपये के साथ जीएसटी जोड़कर लिए जाएंगे।