सरकारी कर्मचारियों का इंतजार खत्म, DA को लेकर आ गया नया अपडेट, जानें डिटेल

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली 7th Pay Commission: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपके लिए काफी बड़ी खुशखबरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मार्च महीने में सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाया जा सकता है।

वहीं 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद डीए और डीआर 50 फीसदी को पार कर जाएगा। जानकारी के लिए बता दें डीए और डीआर साल में 2 बार बढ़ाया जा सकता है। ये इजाफा जनवरी और जुलाई में किया जाता है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

पहले कब बढ़या गया था महंगाई भत्ता

वहीं आखिरी बार डीए में इजाफा अक्टूबर 2023 में किया गया था। जब डीए को 4 फीसदी बढ़ाया गया था, इसके बाद डीए 46 फीसदी पहुंच गया था। इस समय महंगाई के हिसाब से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार की ओर से फिर से डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर डीए को बढ़ाने पर मार्च में ये फैसला लिया जाता है तो सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ जनवरी महीने का भी जोड़कर दिया जाएगा।

किस आधार पर किया जाता है डीए और डीआर का फैसला

केंद्र सरकार की ओर से इंडस्ट्रीयल वर्कर्स के लिए डीए सीपीआई डाटा पर किया जाता है। जो कि 12 महीने का औसतन 392.83 है। इस हिसाब से डीए बेसिक पे का 50.26 फीसदी का होना चाहिए। आपको बता दें सीबीआई-आईडब्ल्यू मिनिस्ट्री के जरिए हर महीने जारी किया जाता है।

कर्मचारीयों की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव

वहीं इस बदलाव के बाद कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर में बदलाव होने की उम्मीद है। इसमें कर्मचारियों की सैलरी में काफी बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से इसकी मांग कर रहे है कि उनका फिटमेंट फैक्टर दोबारा संशोधित किया जा सके। रिपोर्ट के आधार पर सरकार नए फाइनेंशियल ईयर में फिटमेंट फैक्टर बढ़ा सकती है। सरकारी कर्मचारियों का इस समय फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना है।

सैलरी में हो सकता है 8000 रुपये का बदलाव

वहीं केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बदलाव हो सकता है। बता दें फिटमेंट फैक्टर को मौजूदा 2.57 गुना से बढ़ाकर 3 गुना किया जाना चाहिए। इससे कर्मचारियों की मूल सैलरी में करीब 3 हजार रुपये का इजाफा होगा।

सातवे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर 3.68 गुना होना चाहिए। इससे कर्मचारियों की सैलरी में तकरीबन 8 हजार रुपये का बदलाव भी हो सकता है।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App