नई दिल्ली: Employees DA Hike 2023: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और हिमाचल राज्य में रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल राज्य की राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इसके बाद कर्मचारियों को 31 फीसदी की बजाय 34 फीसदी डीए (DA) मिलने लगा है। इसी के साथ कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। वित्त विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- WTC Final: भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ ये घातक खिलाड़ी
Employees DA Hike 2023
बता दें कि फरवरी में एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़े जारी हुए। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए (DA) 42 फीसदी कर दिया है। वहीं कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे 3-4 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद डीए (DA) बढ़कर 45 से 46 फीसदी तक हो सकता है।
मिलेगा 3.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को फायदा
वहीं हिमाचल सरकार ने कैबिनेट की बैठक की, जिसमें महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया और यह 3 फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब कर्मचारियों का कुल डीए 31 से बढ़कर 34 फीसदी हो गया है। यह भत्ता 1 जनवरी 2022 से मिलेगा। साथ ही इसमें 3 महीने का एरियर भी जुड़ा होगा।
वहीं आपको बता दें कि यह आदेश अखिल भारतीय सेवाओं, हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवाओं तथा राज्य सरकार के यूजीसी के तहत आने वाले राज्य कर्मचारियों पर लागू होगा। यह अतिरिक्त डीए (DA) मई 2023 में मिलने वाले सैलरी के साथ नकद रूप में दे दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- WTC Final: भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ ये घातक खिलाड़ी
पेंशनरों को भी मिलेगा एरियर का फायदा
बता दें कि जीपीएफ खाते में एक जनवरी 2022 से 31 मार्च 2023 तक का एरियर (DA Arrears) जमा किया जाएगा। यह जून में मई की सैलरी के साथ दिया जाएगा। इसके आलावा 1 जून 2023 से अबतक का ब्याज भी दिया जाएगा। दरअसल वो कर्मचारी जो अंतिम अवधि में रिटायर हुए हैं या जिनका जीपीएफ लोन अंतिम अवधि में बन कर दिया गया है, उन्हें एरियर का फायदा मिलेगा। इसके आलावा पेंशनरों को एक जनवरी 2022 से अतिरिक्त महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।