नई दिल्ली Free Travel Facility: केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं और सीनियर सिटीजन्स को काफी सारी सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से महिलाओं और सीनियर सिटीजन्स के लिए काफी बड़ी खुशखबरी दी जा रही है। अगर आप खूब सफर करते हैं तो राज्य सरकार की ओऱ से काफी बड़ा ऐलान कर दिया गया है। दरअसल अब से बुजुर्गों और महिलाओं को केवल आधा टिकट ही लेना होगा। क्यों कि राज्य सरकार के द्वारा टिकट की कीमतों में कमी की गई है। चलिए जानते हैं कि कहां पर सफर करने पर लोगों को आधा किराया देना पड़ेगा।
दरअसल इस समय महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार ने इस सुविधा को शुरु किया है। इन राज्य सरकारों ने इस सुविधा को अप्रैल महीने में शुरु किया था। महाराष्ट्र सरकार ने महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं का बस का किराया 50 फीसदी तक कम कर दिया था। वहीं बुजुर्गों के लिए भी ये सुविधा शुरु की गई है। इसमें 65 साल से 75 साल तक के बुजुर्गों को लाभ दिया जाएगा। वहीं 75 साल से अधिक नागरिकों के लिए राज्य में बस की फ्री सेवा दी जा रही है।
इसे भी पढ़ें- LIC इस पॉलसी के तहत कम निवेश करने पर दे रहा ज्यादा लाभ, जानें प्लान की पूरी डिटेल
बता दें मिल रही छूट लोगों को बस के किराएं में दी जा रही है। राज्य परिवहन निगम की ओर से सहुलियत दी जा रही है। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने अपने बजट सत्र के समय इसका ऐलान किया था। इसके साथ में ही हरियाणा सरकार ने भी सीनियर सिटीजन्स के लिए टिकट की कीमतों को कम कर दिया था।
कब से लागू है ये सुविधा
आपको बता दें सरकार के द्वारा जारी ये सुविधा अप्रैल महीने से लागू है। जिसके बाद बुजुर्गों के किराएं में 50 फीसदी तक की कमी की गई थी। ये लाभ केवल हरियाणा राज्य में रहने वाले लोगों को मिल रहा है। सरकार की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको बस में सफर करते समय अपने राज्य का निवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
इन राज्यों में भी मिल रही ये सुविधा
जानकारी के लिए बता दें हरियाणा में पहले इस सेवा का लाभ सिर्फ 60 साल की महिलाओं को मिलता था, लेकिन अब ये लाभ 65 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को ही मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली और पंजाब में महिलाओं के लिए बस का किराया बिल्कुल फ्री है। वहीं कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में भी बुजुर्गों को बस के किराए में छूट दी जा रही है।