नई दिल्ली Salary in India: भारत देश में ऐसे काफी लोग हैं जोकि सैलरी पर काम करते हैं। यही लोगों की आमदनी है। इसी से प्रत्येक माह खर्च चलाते हैं और अपनी जरुरतों को पूरा करते हैं। वहीं काफी कंपनियां ज्यादा से ज्यादा सैलरी देती हैं। ऐसे में काफी सारे देश सैलरी देने के मामले में काफी आगे हैं। तो काफी देश सैलरी के मामले में पीछे भी हैं। इस लेख में हम उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि ज्यादा से ज्यादा सैलरी देते हैं। चलिए इनके बारे में डिटेल से जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने बनाया अनौखा रिकॉर्ड, जानकर भी नहीं होगा यकीन
इस देश में मिलती है ज्यादा सैलरी
वर्ड स्टैटिक्स के अनुसार, सबसे अधिक सैलरी यूरोप के देश स्विट्जरलैंड में दी जाती है। यहां पर लोगों का औसत वेतन तकरीबन 6298 डॉलर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर लक्जमबर्ग है, जहां पर एवरेज मंथली वेतन 5122 डॉलर है। वहीं तीसरे नंबर पर लोगों का पसंदीदा देश सिंगापुर है जहां पर लोगों की मंथली 4990 डॉलर एवरेज सैलरी है।
चौथे नंबर पर अमेरिका आता है जहां पर एवरेज मंथली सैलरी 4664 डॉलर है। पांचवें नंबर पर आइसलैंड का नाम आता है जहां पर लोगों की मंथली सैलरी 4383 डॉलर है। इसके बाद कतर भी लाइन में है जहां पर मंथली सैलरी 4147 डॉलर है। वहीं 8वें नंबर नीदरलैंड का नाम भी आता है जहां पर लोगों की मंथली सैलरी 3550 है।
इसे भी पढ़ें- Home Loan लेने वालों के लिए खुशखबरी, अवधि और EMI बदलने का होगा ऑप्शन, पढ़ें डिटेल
यहां पर जाने क्या है भारत देश की स्थिति
9वें नंबर पर UAE है यहां पर मासिक सैलरी 3511 डॉलर है। वहीं 10वें नंबर पर नॉ़र्वे 3510 डॉलर पर है। अगर भारत की बात करें तो देश इस लिस्ट में बिल्कुल नीचें है। भारत 64वें नंबर पर है। देश में मंथली सैलरी 594 डॉलर पर है। ऐसे में देश को टॉप 10 देशों की लिस्ट में शामिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।