नई दिल्ली Business Idea: इस समय गर्मी अपने चरम पर हैं देश के काफी सारे इलाके इसकी मार झेल रहे हैं। ऐसे में मौसम के अनुसार, यदि आप कोई बिजनेस को शुरु करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक बेहतरीन आइडिया (Business Idea) दे रहे हैं। इसमें घाटा होने का चांस काफी कम होता है। ये बिजनेस हमेशा चलता रहता है। यानि कि पूरे साल मुनाफे के साथ में कमाई कर सकते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं आइसक्रीम पार्लर की। इस भीषण गर्मी में आईसक्रीम काफी मांग है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा कमाई करने का मौका है। इस मौके को बिल्कुल भी न गवाएं। चलिए इस बिजनेस के बारे में डिटेल से जानते हैं।
आईसक्रीम बिजनेस में लगने वाली लागत
आपको बता दें गर्मी के अलावा सर्दी में भी लोग आईसक्रीम को पसंद करते हैं। इस बिजनेस को शुरु करने के लिए काफी कम पैसों की जरुरत होती है। इसे आप सिर्फ 10 हजार रुपये का निवेश कर शुरु कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सिर्फ एक फ्रीजर खरीदने की आवश्यकता होता है। देश में काफी संख्या में लोग इस बिजनेस में निवेश कर रहे हैं। इसके साथ में इस बिजनेस को शुरु करने के लिए एक रूम किराए पर खरीदना होता है। इसके अलावा 400 से 500 स्क्वायर फिट जमीन की जरुरत होती है।
इसे भी पढ़ें- 37 हजार रुपये की भारी छूट में खरीदें ये टॉप 5 स्मार्टफोन्स, ऑफर्स देख करेगा खरीदने का मन
इस बिजनेस को शुरु करने के लिए भीड़भाड़ वाली जगह काफी सहीं होती है। इसके पार्लर के सामने 5 से 10 लोगों के बैठने की भी व्यवस्था भी कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपका बिजनेस काफी तेजी से चल रहा है तो इसमें आगे और भी तरक्की की संभावना होती है।
FSSAI से ले लाइंसेंस
वहीं इस बिजनेस को शुरु करने के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है। FICCI ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है। कि 2022 तक देश में आइसक्रीम का बिजनेस करने वालों की संख्या काफी बढ़ रही है। इसका लाइसेंस FSSAI जारी करता है। ये एक 15 डिजिट का रजिस्ट्रेशन नंबर होता है। ये सुनिश्चित करना जरुरी है कि आपके द्वारा तैयार किया प्रोडेक्ट खाने लायक है इसके लिए FSSAI इसकी क्वालिटी चेक करता है।
आईसक्रीम की मांग
आपको बता दें ये एक ऐसी चीज हैं जिसे बच्चे से लेकर बूढें सभी पसंद करते हैं। गर्मी में अगर कोई शख्स कम पैसे में बिजनेस शुरु करने की सोच रहा है। तो ये बिजनेस आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये बिजनेस सिर्फ गर्मी में चलता है। अब सर्दी के मौसम में भी इसकी मांग काफी बढ़ रही है। ऐसे में आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।
इसे भी पढ़ें- BSNL ने जियो यूजर्स पर गिराई बिजली, लाया ऐसा प्लान कि 5 रुपये में प्रतिदिन 2जीबी डेटा सहित मिल रही बंपर सुविधा
आईसक्रीम का बिजनेस कैसे शुरु करें?
इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आप अमूल फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। इसके लिए कम से कम 300 वर्ग फिट की जगह की आवश्यकता होगी। अगर आपके पास जगह है तो इस बिजनेस को शुरु कर सकते हैं।
फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए आप retail@amul.coop पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा http://amul.com/m/amul scooping parlours लिंक पर जाकर भी डिटेल से जानकारी कर सकते हैं।