Business Idea: इस चीज की शुरु करें खेती, चंद सालों में बन जाएंगे करोड़पति, पढ़ें डिटेल

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Geranium Business Idea: अगर आप खेती करते अच्छा खासा पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो आपको पारंपरिक तरीके की खेती को छोड़ना होगा। इसके साथ में कुछ फल या फूल पौधों की खेती करनी होगी। जिसके बाद शानदार लाभ होगा।

इस लेख में हम आपको जिरेनियम की खेती की बात कर रहे हैं एक्सपर्ट बताते हैं कि उनको खेती करके जबरदस्त लाभ मिल सकता है। यह किसानों को जल्दी करोड़पति बना सकता है। असल में जिरेनियम से एक तेल निकलता है जो कि काफी महंगा होता है और उसकी कीमत भी 20 हजार रुपये लीटर होती है।

जिरेनियम से निकले तेल का उपयोग मेडिकल और ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने के लिए होता है। इसके उपयोग से दवाइंया, साबुन, इत्र और काफी सारे ब्यूटी प्रोडक्ट बनाएं जाते हैं। आने वाले आंकड़ों के अनुसार यूपी के कई जिलों के किसान इसकी खेती करके अच्छा खासा लाभ कमा रहे हैं इस लेख में हम आपको इस फूल की खेती के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इस फूल की खुशबू गुलाब के जैसे होती है।

इस फूल की खेती से बनेंगे करोड़पति

जिरेनियम के पौधे कहीं भी आसानी से उगा सकते हैं। बालू वाली दोमट मिट्टी इसके लिए सही मानी जाती है। इन पौधों की सबसे सहीं बात ये है कि इनको पानी की ज्यादा जरुरत नहीं होती है। जहां पर ज्यादा बारिश नहीं होती है वहां पर इनको काफी आसानी से उगा सकते हैं।

विशेषज्ञ बताते हैं कि इस पौधे की खेती किसी भी क्लाइमेंटिक कंडीशन में की जा सकती है। लेकिन क्लाइमेट में मॉइश्वर जितना कम होगा ये पौधा भी उतना अच्छा उगेगा। इसके साथ में इसकी खेती में ज्यादा पैसे बी नहीं लगते हैं।

जानें कितना होता है निवेश

अगर आप इसकी फसल उगाते हैं तो आपको कम से कम 10 लाख का खर्च करना होता है। इसका ये लाभ होता है कि एक बार इसके पौधे लगा देने पर ये कम से कम 4 से 5 साल तक लगातार उगता रहता है।

जानें कितनी कर सकते हैं कमाई

जिरेनियम की खेती करते आप हर साल लाखों रुपये कमा सकते हैं। इसका 1 लीटर तेल 20 हजार रुपये में बिकता है। ऐसे में आप मात्र 5 लीटर तेल में 1 लाख रुपये कमा सकते हैं। वहीं यदि 20 लीटर तेल होता है तो आप 1 साल में 4 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

इसकी खेती आप जितनी ज्यादा जमीन में करेंगे लाभ भी ज्यादा ही होगा। एक बार इसके पौधे उगा दिए तो 3 से 4 साल तक उगते रहेंगे। ऐसे में आप 10 लाख रुपये निवेश करके तकरीबन 16 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App