नई दिल्लीः आप राशन कार्डधारक हैं तो फिर यह खबर ध्यान से पढ़ने की जरूरत है। केंद्र व राज्य सरकारें काफी दिनों से राशन कार्डधारकों की मदद को आगे आ रही हैं, जिसका फायदा करीब 80 करोड़ लोगों को मिल रहा है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं बना हुआ है तो फिर यह खबर बड़े ही काम की है।
अब सरकार की ओर से आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कराने की तारीख पर बड़ा ऐलान किया गया है। पहले राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करवाने के लिए 31 मार्च 2023 तारीख तय की गई थी, जिसके बाद अब इस तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। इसे बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया है, आप आराम से अब यह काम करा सकते हैं। सरकार की ओर से वाकई एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जानिए सरकार ने नोटिफिकेश में क्या कुछ कहा
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की तारीख बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने आधार और राशन कार्ड को लिंक करने की तारीख को आगे बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। इससे राशन कार्डधारक आराम से यह काम करा सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि यह काम कराने के लिए सरकार ने दूसरी बार तारीख बढ़ाई है। इससे पहले 31 मार्च 2023 तय थी, जबकि 31 दिसंबर 2022 तक का समय भी एक बार दिया गया था। केंद्र सरकार की ओर से जब से राशन कार्ड को वन नेशन-वन राशन की घोषणा की गई है तब से ही राशन कार्ड को आधार से जोड़ने पर जोर देने का काम किया गया है। यह काम कराकर सरकार का मकसद पात्रों की जानकारी को जुटाना है, जिससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम गलना तय माना जा रहा है।
यूं कराएं लिंक
इसके लिए आपको पहले अपने राज्य के आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पोर्टल पर क्लिक करने की जरूरत होगी। इसके बाद एक्टिव कार्ड के साथ आधार लिंक का चयन करने की जरूरत होगी। फिर इसके बाद अपना राशन कार्ड नंबर और उसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करने की जरूरत होगी। फिर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर भरने की जरूरत होगी। इसके बाद जारी रखें/सबमिट करें बटन का चयन करना होगा।